13.3 C
New York
Friday, October 23, 2026

19 लाख की online ठगी करने वाले पहुंचे सलाखों के पीछे…सिरमौर पुलिस टीम की बड़ी कामयाबी…

Ashoka Times….4 February 

जिला सिरमौर में दो वर्ष पहले दर्ज ऑनलाइन ठगी के मामले में सिरमौर पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में नासिक से आरोपी को पकड लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार 4 मार्च 2021 को लाजिन्द्र दत पुत्र आत्मा राम निवासी नाहन ने थाना में एक शिकायत दर्ज करवाई जिसमे उन्होंने बताया कि 2 मार्च 2021 को समय करीब 2:15 बजे दिन इसके मोबाईल नम्बर पर बैंक मैनेजर के नाम से फोन आया तथा उसने कहा कि आपका PNB का ATM कार्ड ब्लाक हो रहा है, इसे चालू ऱखने के लिए आप अपना आधार कार्ड नं0 बतायें. जिस पर इसने अपना आधार कार्ड का नम्बर बतला दिया. इस के बाद उसने खाता नम्बर मांगा फिर ATM कार्ड का नम्बर मांगा फिर नोम्नी बनाने के लिए किसी अन्य कार्ड होल्डर का खाता नम्बर भी मांगा. इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि अपनी पत्नी के मोबाईल से फोन करो तथा उस पर एक मैसेज आएगा।

CyberCrimeखाते से उड़ गयें 19 लाख…

इसकी पत्नी के मोबाईल पर OTP नम्बर आया जो इसने उस व्यक्ति को बतलाया जिसके पश्चात इसकी पत्नी के खाता से 25 हजार रुपये कट गए । इसने उस व्यक्ति से पुछा कि पैसे क्यों कटे तो उसने कहा कि पैसे वापिस आ जाएगें । इसके कुछ समय पश्चात उस व्यक्ति का दोबार फोन आया तथा पुछा कि आपकी पत्नी आपके खाते में नोम्नी नही है और आपको दोबारा से OTP आया है उसे बतलाओ । इसको दोबारा से OTP आने व बतलाने पर इसके खाता से फिर 35000 रुपये कट गए जब इसने फोन करने वाले व्यक्ति से पुछा तो उसने कहा कि सरवर प्रोब्लम है व 24 घण्टें के अन्दर पैसे वापिस आ जाएगें । अगले दिन सुबह इसे फोन आया कि आपकी पत्नी के पैसे वापिस कर रहा हुँ इनका नोम्नी एक्टीवेट नही हुआ है कोई दुसरा ATM बतलाओ । उसके बाद इसने अपने SBI नाहन के खाते की डिटेल बतला दी तो इसके SBI खाता से 50,000 रुपये निकल गए तथा ऐसे करते हुए इसके खातों से कुल 19,03,376 रुपये निकाल लिए गए. जिस पर थाना नाहन में अभियोग सख्यां 16/21 दिनांक 04-03-2021 U/S 420 IPC, 66(C), 66 (D) IT Act. पंजीकृत किया गया ।

इस पूरे मामले को लेकर एक दल बनाया गया इस दल द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए दिनांक 06.01.2023 को नासिक से आरोपी चेतन, राजेश चौहान को गिरफ्तार किया गया. जिसकी पुछताछ पर यह खुलासा हुआ कि इसमें अन्य लोगों की सलिंपत्ता भी है. तत्पश्चात अभियोग में निरीक्षक सेवा सिंह की अगुवाई में 23.01.2023 को टीम मुम्बई (महाराष्ट्र) के लिए रवाना हुई । उक्त टीम द्रवारा प्रितम रवि कुमार सौनी से नवी मुम्बई में पुछताछ की गई. जिसने पुछताछ के दौरान अरविन्द कुशवाह को भी इस वारदात में शामिल होना बतलाया । उपरोक्त टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए यह टीम मुम्बई से भोपाल मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुई जहां पर अरविन्द कुशवाह से पुछताछ की गई । जिसके इस अभियोग में शामिल होने के सम्बन्ध में साक्ष्य भी मिले । इन दोनों को पुलिस द्वारा दिनांक 03-02-2023 को गिरफ्तार किया गया जिन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा ।

पांवटा साहिब में वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ….

अवैध खनन करते 10 ट्रैक्टर पकडे 50,000 रू लगाया जुर्माना भी…

ओबीसी सेल करेंगा कांग्रेस पार्टी के विकास और संगठन को मजबूत…

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में जूनियर विद्यार्थियों के वार्षिकोत्सव की धूम…

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles