=== console.log('header!'); // Easy to add and display post grid on your website with or without categoryies filter. Also work with Gutenberg shortcode block.
24.1 C
New York
Thursday, October 15, 2026

मुख्यमंत्री बोले भ्रष्टाचार करेंगे खत्म….जल्द आएगा ट्रांसपेरेंसी एक्ट…

कांग्रेसियों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की हिदायत…

Ashoka Times….20 December 2024

तपोवन में चल रही विधानसभा के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ऐलान करते हुए कहा वह जल्द ही ट्रांसपेरेंसी एक्ट लाएंगे ताकि हिमाचल प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म किया जा सके

।http://*कारनामा…पांवटा कांग्रेस मंडल अध्यक्ष के पिता देवेंद्र सिंह लांबा डकार गए सरकार के 30 लाख रुपए…* http://www.ashokatimes.com/कारनामा-पांवटा-कांग्रेस/

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे उनके अपने ही कांग्रेस के लोग क्यों ना हो अगर कोई भी अवैध और अनैतिक कार्यवाही में संलिप्त पाया जाता है तो उस पर कड़े प्रावधान के साथ काम किया जाएगा।

वह विधानसभा में विपक्षी दल भाजपा की ओर से लाए गए कार्य स्थगन प्रस्ताव में सभी आरोपों का जवाब दे रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार यह फैसला भी लेने जा रही है कि जहां भी चैनलाइजेशन के माध्यम से पैसा लगा है, वहां माइनिंग पर पूरी तरह रोक लगा दी जाए, क्योंकि माइनिंग से चैनलाइजेशन पर खर्च किया गया पैसा बर्बाद हो सकता है। इसके लिए एक नीति बनाई जाएगी। उन्होंने एक और घोषणा करते हुए कहा कि जंगल काटने से बचने के लिए पेड़ कटान को प्रतिबंधित करने की पॉलिसी भी सरकार बनाएगी। इसके लिए खैर कटान के पहलू का अध्ययन करना पड़ेगा। उनकी सरकार ने इससे पहले भी पेड़ों की प्रजातियां को कटान से प्रतिबंधित कर दिया है, लेकिन जिस तरह प्रदेश में लकड़ी से भरी गाडिय़ां पकड़ी जा रही हैं, उसके बाद यह निर्णय लिया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष द्वारा बिलासपुर गोविंद सागर लेक में शुरू किए गए वाटर स्पोट्र्स पर उठाया जा रहा विवाद बेवजह है। यह दो ठेकेदारों का झगड़ा है, जिसे कुछ विधायक विधानसभा में ले आए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हर वाटर बॉडी में टूरिज्म शुरू करने की नीयत से काम कर रही है। इसमें सरकार का पैसा नहीं लग रहा है, बल्कि हमें राजस्व आ रहा है। जब काम करने की नीयत साफ हो, तो आरोपों से नहीं डरते। उन्होंने कहा कि दशहरा मेले में तंबोला को लेकर लगाए गए आरोप सही नहीं हैं, क्योंकि उनकी सरकार ने कमी को पकड़ा। इसी कारण 56 लाख का तंबोला दो करोड़ से ज्यादा में गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शराब ठेकों की नीलामी से राज्य सरकार ने 600 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles