13.7 C
New York
Sunday, November 22, 2026

16.82 ग्राम चरस और 1.32 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… पुछताछ जारी

animal image

Ashoka time’s…21 November

राजधानी शिमला की बालूगंज पुलिस ने रविवार शाम घोडा चौकी के पास जंगल में गश्त के दौरान संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक तस्कर को चरस और चिट्टा के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। 

आरोपी की‌ पहचान महावीर गुप्ता 32 वर्षीय निवासी कंडाघाट सोलन के तौर पर हुई है।

बालूगंज पुलिस की एक टीम घोडाचोकी से सटे जंगल में गश्त पर थी, और शक के आधार पर आने-जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक युवक सामने पुलिस टीम को देखकर हड़बड़ा गया, और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस ने उसे थोड़ी दूरी पर दबोचा और तलाशी करने पर उसके कब्जे से 16.82 ग्राम चरस और 1.32 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक शिमला डॉक्टर मोनिका भूटनगरु ने सोमवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।रिमांड पर लेने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles