20.5 C
New York
Monday, November 23, 2026

16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार कर वीडियो वायरल…

animal image

चारों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज…

Asokatime’s…. 16 September

जिला ऊना के महिला थाना हरोली क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुराचार कर वीडियो वायरल करने का मामला सामने आया है।

मामला जुलाई माह में हुई स्कूल की छुट्टियों के दौरान का बताया गया है लेकिन युवकों द्वारा पीड़िता को दोबारा धमकाने के बाद मामले का खुलासा हो पाया।चारों युवकों की उम्र 16 और 17 वर्ष के बीच है।

पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि जुलाई माह में स्कूल की छुट्टियां हुई थी और वो घर पर थी। इसी बीच गांव का एक सहपाठी ने उससे छुट्टियों का काम करने के लिए कॉपी की मांग कर घर पर बुला लिया। जहां पर पहले से तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। पीड़िता ने बताया कि इनमें से एक युवक ने उसके साथ गलत काम किया जबकि अन्य युवकों ने उसका वीडियो बना लिया।

पीड़िता को वीडियो के बारे युवकों ने ही कुछ दिन बाद बताया और साथ ही वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर फिर से गलत काम करने की बात कही।

वही, युवकों की धमकियों से तंग आकर छात्रा ने मामले की पूरी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। छात्रा का आरोप है कि कि गलत काम को लेकर चारों की मिलीभगत है। ऐसे में इन पर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए।

पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर चारों नाबालिगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि पुलिस में शिकायत के आधार पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles