8.5 C
New York
Saturday, October 24, 2026

1500 किलो पनीर का सैंपल प्रयोगशाला जांच में फेल…

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई…

Ashoka time’s…30 october 25

त्योहारों के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी के मामलों के बीच, जिला ऊना से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है। हाल ही में पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए 1500 किलो पनीर का सैंपल प्रयोगशाला जांच में फेल हो गया है।

फूड सेफ्टी विभाग की रिपोर्ट ने सनसनीखेज खुलासा किया है कि यह पनीर “सब-स्टैंडर्ड” गुणवत्ता का था और इसमें विदेशी वसा (फॉरेन फैट) व अत्यधिक शुगर पाई गई है। यह पनीर दीपावली से ठीक दो दिन पहले चंडीगढ़ से लाया जा रहा था और जिले के कई बड़े दुकानों में सप्लाई होने वाला था।

फूड सेफ्टी विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर जगदीश धीमान ने बताया कि करीब 1500 किलो पनीर का सैंपल फेल पाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि विभाग ने अब उत्पादक एवं सप्लायर को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यदि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो मामला न्यायालय में भेजा जाएगा।

जांच रिपोर्ट के अनुसार, पनीर में फॉरेन फैट की मात्रा सामान्य सीमा से कई गुना अधिक पाई गई है, जो उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा साबित हो सकती थी। विभाग अब इस पूरे सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रहा है, क्योंकि पकड़े गए इस खाद्य पदार्थ की सप्लाई न केवल ऊना बल्कि आसपास के अन्य जिलों में भी की जा रही थी। विभाग का लक्ष्य भविष्य में ऐसे मिलावट के मामलों पर अंकुश लगाना है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles