8.5 C
New York
Sunday, October 25, 2026

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कोटला बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थल का निरीक्षण…

Ashoka time’s…30 october 25 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने आज सिरमौर जिला के कोटला बड़ोग में बनने वाले आधुनिक नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थल का दौरा कर स्थल का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता श्याम भगत नेगी तथा अनुसूचित जाति,अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम सशक्तिकरण विभाग के निदेशक सुमित खिमटा तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा करने के उपरांत 142•7 बीघा भूमि का चयन किया।
स्वास्थ्य मंत्री ने नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र के निर्माण प्रकिया को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए 5.34 करोड़ की धनराशि का प्रावधान प्रदेश सरकार द्वारा पहले ही किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नशीली दवाओं के दुरूपयोग और अवैध तस्करी के विरुद्ध तथा नशा निवारण एवं पुनर्वास प्रयासो के तहत जिला सिरमौर के कोटला बड़ोग में उत्कृष्ट नशामुक्ति केंद्र स्थापित किया जाएगा। हमारे युवा प्रदेश एवं देश का भविष्य है और केवल ऊर्जावान युवाओं से ही समृद्ध राष्ट्र की कल्पना संभव है। दुर्भाग्यवश युवा पीढ़ी और हमारे समाज में नशा सेवन की प्रवृति बढ़़ी है। इसके दृष्टिगत नशा निवारण एवं पुनर्वास सहित युवाओं को सही मार्गदर्शन प्रदान करने की नितांत आवश्यकता है।

इस दौरान अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल आर वर्मा, मुख्य अभियन्ता लोक निर्माण विभाग सुरेश कपूर, मुख्य वास्तुकार राजीव शर्मा, एसडीएम पच्छाद डॉ• प्रियंका चन्द्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डाॅ• राकेश प्रताप, अधीक्षण अभियन्ता अरविंद शर्मा, उप निदेशक पशुपालन डाॅ•संदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles