17 C
New York
Tuesday, October 27, 2026

15 परिवारों के मकान हो सकते हैं जमींदोज़…प्रशासन पर लगाए अनदेखी के आरोप 

Ashoka Times….29 July 23 paonta Sahib

भारी बरसात के चलते 15 परिवारों पर मकानों के जमींदोज होने का खतरा मंडरा रहा है प्रशासन से गुहार लगाई गई है ताकि लोगों को कुछ राहत मिल पाए।

श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र की आलियां ग्राम पंचायत जरग के अनुसूचित जाति बस्ती 60 बीघा जमीन पर बने गांव के 15 परिवार खतरे की कगार पर है।

स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहाड़ दरकने व जमीन घंसने से गांव के दो घर परिवार पहले ही बेघर हो गए हैं ऐसे में और 15 परिवारों पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

वहीं स्थानीय पंचायत प्रधान बाबू राम व प्रभावित ग्रामीणों ने आरोप लगाए कि कुछ घरों में दरारें आने व भारी Landslide से गांव खतरें की जद है। जिसकी सूचना स्थानीय विधायक विनय कुमार व तहसीलदार ददाहू को दे चुके हैं, मगर इसके बावजूद SDM नाहन व तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार ददाहू कोई अधिकारी मौके पर नहीं आया।

आज भी स्थानीय पटवारी ने घटनास्थल का निरीक्षण तो किया, मगर पीड़ित परिवारों को Immediate Relief नहीं मिली। उन्होंने कहा कि, बस्ती के समीप भवाणा नामक स्थान पर गत 17 जुलाई से पहाड़ दरकने का सिलसिला जारी है।

वहीं प्रशासन को चाहिए कि तुरंत कार्यवाही करते हुए बड़ी दुर्घटना से पहले ही लोगों तक रिलीज पहुंचे उनकी जरूरतों का सामान और प्रदेश सरकार द्वारा जो राहत राशि लोगों को प्रदान की जाती है वह भी दी जाए।

पंचायत सचिव बोले लाखों के फर्जी बिल पास नहीं किए तो प्रधान ने लगा दिए झूठे आरोप…

नगर परिषद में चल रहा था नकली पर्चियां छपवा कर लोगों से उगाही का धंधा…

सिरमौर जिला में भारी बारिश से 283 करोड़ रुपये का नुकसान-हर्षवर्धन चौहान

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles