12.5 C
New York
Thursday, October 29, 2026

14 वर्षीय नाबालिग युवक से जबरन शादी… मां ने न्याय की लगाई गुहार

Ashoka time’s…28 December 23

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना से 14 वर्षीय नाबालिग युवक से ज़बरदस्ती शादी करने का मामला सामने आया है।

युवक की मां ने शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया है कि 14 वर्षीय बेटे को साथ की झुग्गी में रहने वाली 28 वर्षीय महिला जबरदस्ती ले गई है।बेटे की मां ने बताया कि जब बेटे को वापिस लेने के लिए गई, तो महिला ने बोला हमने कोर्ट मैरिज करवा ली है।

मां ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया है कि पिछले काफी समय से वो पति व चार बच्चों के साथ ऊना के एक गांव में रहती हूं। दो बेटो की उम्र 18 व 14 वर्ष है, बेटियों की उम्र 7 व 6 वर्ष की है।

मां ने पुलिस के समक्ष न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे की उम्र अभी 14 वर्ष है, उसे जबरन ले जाया गया है। अगर दोनों के बीच शादी हुई है, तो कोर्ट मैरिज के कागज मुहैया करवाया जाए।

डीएसपी हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि मामले को लेकर शिकायत मिली थी। अगवा करने का मामला नहीं है। दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाना बुलाया गया था। लडक़े की आयु का पता किया जा रहा है। बरहाल, पुलिस की जांच के बाद ही इस बात का खुलासा होगा।कि महिला के आरोपों में सचाई है या नहीं,अलबत्ता शादी से जुडी तस्वीरें जरूर सामने आई है।

गलत जानकारी देने पर पंचायत प्रधान को डीसी ने किया निष्कासित

एसडीएम संगड़ाह ने जारी किए चूड़धार यात्रा पर प्रतिबंध संबंधी आदेश 

रिटायर हो चुके नायब तहसीलदार,पटवारी, कानूनगो को दोबारा नौकरी…अधिसूचना जारी

संदिग्ध परिस्थितियों में 38 वर्षीय की मौत…मामले की छानबीन

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles