12.7 C
New York
Monday, October 19, 2026

14 वर्षीय इकलौते चिराग की डैम में डूबने से मौत…बुआ के घर घूमने आया था चिराग

Ashoka Times…July 15, 2024

हिमाचल प्रदेश में अपनी बुआ के घर आये इकलौते 14 वर्षीय बच्चे की डैम में पांव फिसलने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।

जानकारी के अनुसार प्रियांशु पुत्र राकेश कुमार निवास बसंतपुर तहसील सुन्नी रविवार को अपने पिता के साथ घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित डैम में नहाने गया था। इसी दौरान प्रियांशु डैम के किनारे नहाकर बाहर आ रहा था कि अचानक कीचड़ में पांव फिसलने से वह पानी की गहराई में चला गया। वहां मौजूद उसके पिता व उसकी बुआ की लड़की ने शोर मचाया। जिसे सुनकर एक व्यक्ति वहां पहुंचा और उसने बेहोशी की हालत में उसे पानी से बाहर निकाला।

उन्होंने उसे झंडूता सिविल अस्पताल पहुंचाया , लेकिन वहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके पिता राकेश भी इन दिनों जंगल ठठल में अपनी बहन के घर आए थे। प्रियांशु अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। प्रियांशु जंगल ठठल स्कूल का नवमीं कक्षा का छात्र था। इकलौते बेटे की दर्दनाक मौत बाद परिजन सदमे में है।

माजरा में 20 जुलाई को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन…

जिला सिरमौर के पटवारी कानूनगो ने किया काम बंद…स्टेट कैडर में डालना ग़लत निर्णय 

नाहन एक ही परिवार के तीन सदस्यों से भारी मात्रा में चरस अफीम हीरोइन और कैश बरामद… बड़ी कार्रवाई 

 

 

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles