9.8 C
New York
Monday, October 19, 2026

14 लाख रुपए का सोना लेकर भागने वाले को पुलिस ने कैसे दबोचा…जिला सिरमौर पुलिस ने किया बेहतरीन काम…

पढ़ें क्या है मामला…

Ashoka Times..

जिला सिरमौर के महान में 14 लाख रुपए से अधिक का सोना लेकर चंपत होने वाले आरोपी को पुलिस ने 3 दिन के भीतर धर दबोचा है बताया जा रहा है कि इसे कानपुर के रेलवे पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया है।

क्या था मामला:- 25 अप्रैल को विशारद वर्मा, निवासी गुन्नुघाट बाजार, नाहन ने पुलिस थाना सदर नाहन में शिकायत दर्ज करवाई थी कि इनकी नाहन बाज़ार में सुभाष ज्वेलर के नाम से आभुषणो की दूकान है । उसने अपनी दूकान पर आभुषणो की टुट फुट को ठीक करने के लिए एक कारीगर रंजीत निवासी हावड़ा (पश्चिम बंगाल) को काम पर रखा था । रंजीत दूकान के repair के सामान को ठीक करवाने के लिए अम्बाला (हरियाणा) भी जाया करता था । सोमवार 24अप्रेल, को उसने रंजीत को सोने का सामान (कडे, टॉप्स, पैंडल, मंगलसुत्र, झुमकी, अंगुठी इत्यादि ) लेकर अम्बाला भेजा था । लेकिन उपरोक्त रंजीत सामान लेकर जब शाम तक भी वापस नहीं आया और ना ही रंजीत ने उसका फोन नहीं उठाया, जब आरोपी के कमरे पर जाकर देखा गया तो वो वहां नहीं था । शिकायतकर्ता ने बताया कि पिछले महीने भी रंजीत इससे 80,000/- Advance ले गया था ।

शिकायतकर्ता ने अपने ब्यान में यह भी दर्शाया कि उपरोक्त रंजीत इसकी दुकान के दराज से कुछ और सोना भी चुरा कर ले गया है । जो कुल सोना 22 तोला ले जाना पाया गया जिसकी कीमत 14 लाख के आसपास है ।

पुलिस कार्यवाही:- घटना की सूचना प्राप्त होने पर जिला पुलिस द्वारा मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश/ धर- पकड़ के लिए तुरन्त पुलिस टीम का गठन किया गया तथा निकटवर्ती क्षेत्रों/ राज्यों की स्थानीय पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया । परिणाम स्वरूप जिला सिरमौर पुलिस ने रेलवे सुरक्षा बल की सहायता से उपरोक्त आरोपी को कल दिनांक 27-04-2023 को कानपुर उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपी को आगामी कार्यवाही/ पुलिस रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है । मामले में आगामी अन्वेषण जारी है

आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :- थाना प्रभारी नाहन सहायक उप- निरीक्षक भुपिंदर सिंह, आ० राजवीर व आ० नितीश कुमार, साइबर सेल नाहन शामिल रहे

ध्यान देने योग्य:- जैसा कि आप सभी जानते हैं कि जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश का सीमावर्ती जिला है और इसकी सीमाएं हरियाणा, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड से लगती है । साथ ही साथ जिला में काफी संख्या में उद्योग भी स्थापित हैं, जिस कारण बहुत संख्या में अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूर/ घरेलु नौकर इत्यादि जिला सिरमौर में काम करने आते है और जिला सिरमौर में ही निवास भी करते हैं । उपरोक्त तथ्यों के मद्देनज़र इस बात की सम्भावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इन प्रवासी मजदूरों / घरेलु नौकरों की आड़ में अपराधित प्रवृति के लोग भी जिला सिरमौर में शरण ले सकते है । जिस कारण जिला प्रशासन तथा जिला पुलिस द्वारा समय- 2 पर सिरमौर की जनता से आग्रह किया जाता है कि आप सभी अपने घरों, दुकानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में कार्यरत सभी प्रवासी नौकरों/ मजदूरों तथा किरायेदारों का पंजीकरण (RAGISTRATION) अपने सम्बंधित पुलिस थाना पर करवाना सुनिश्चित करें ताकि प्रवासी नौकरों/ मजदूरों का चरित्र सत्यापन उनके सम्बंधित पुलिस थाना द्वारा करवाया जा सके ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles