12.3 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

13 खिलाड़ियों का राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन – पंकज कश्यप

Ashoka time’s…2 October 23 

पांवटा साहिब के बद्रीपुर में सिरमौर कुराश संघ द्वारा जिला स्तरीय कुराश प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे ‘डॉ. कोमल फांडा डेन्टिस्ट व सीनियर लेक्चरर डेंटल कॉलेज पांवटा साहिब ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

कुराश गेम उज्बेकिस्तान की पारंपरिक मार्शल आर्ट शैली है। अगर आसान शब्दों मे समझे तो यह कुश्ती का वह रूप है जिसमे शरीर के निचले भाग का उपयोग नहीं किया जा सकता। सिरमौर जिला कुराश प्रतियोगिता में 12 वर्ष से 19 वर्ष तक के बच्चो ने विभिन्न भार वर्ग में हिस्सा लिया। जिसमे प्रतिभागियों ने अलग अलग भर वर्ग में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 13 खिलाडियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ । कार्यक्रम के अंत मे मुख्यातिथि डॉ0 कोमल फांडा ने विजयी खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किये। उन्होंने ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर सिरमौर एसोशिएशन के अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि कुराश खेल बच्चों के शरीरिक, मानसिक विकास के साथ – साथ दृढ इच्छा शक्ति व उचित निर्णय लेने की क्षमता में सहायक होता है। इस प्रतियोगिता के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मुख्य कोच दीपिका कपूर ने अहम योगदान दिया। साथ ही उन्होंने खिलाड़ियों को को कुराश खेल की बारिकियो से भी अवगत करवाया।

इस अवसर पर पंकज कश्यप, बलवंत सिंह, राजेश कुमार, बी0 आर0 कश्यप, दीपिका कपूर, मंजुला कश्यप, वैभव, रविन्द्र कश्यप, दीपाली शर्मा, अजय आदि मौजूद रहे।

पांवटा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में एक लाख रुपए की चोरी करने वाले निकले ये… पढ़िए क्या है पूरा मामला 

विद्यार्थी स्वच्छता प्रहरी बन कर करें कार्य, समाज और देश को मिलेगा लाभ-उपायुक्त 

आरोपी पिता तीन दिन के पुलिस रिमांड पर…

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles