11.8 C
New York
Thursday, October 29, 2026

12वीं कक्षा में फेल 18 वर्षीय छात्र ने लगाया फंदा….दर्दनाक मौत

Ashoka Times…30 April 2024

उपमंडल पांवटा साहिब में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है जिसमें एक 12वीं कक्षा के छात्र ने परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने अपने घर में फंदा लगा लिया। छात्र की मौत से परिजन बुरी तरह आहत है, क्षेत्र में शोक की लहर है।

जानकारी अनुसार 12वीं कक्षा का छात्र रोहित चौहान (18) पुत्र फूल सिंह निवासी सूरजपुर पौण्टा साहिब ने सुबह अपने निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि उक्त छात्र 12वीं कक्षा में फैल होने की वजह से मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

बताया जा रहा है कि छात्र बीते वर्ष भी फैल हुआ था, जिस कारण वह इस बार पहले से ही मानसिक तनाव झेल रहा था। बीते कल 12वीं का परिणाम आने बाद जब छात्र ने खुद को फेल पाया तो उसके होश उड़ गए। परिणाम बाद जब से छात्र घर में आया तो गुमसुम रहने लगा और आज सुबह अपने कमरे में जाकर उसने मौत को गले लगा लिया।

हमें लगता है कि आज भी देश की शिक्षा प्रणाली में काफी कुछ बदलने की आवश्यकता क्योंकि अक्सर जब भी इस तरह के परिणाम आते हैं तो बच्चे तनाव और दबाव के चलते ऐसे खतरनाक कदम उठा लेते हैं जिसके कारण उनके परिजन हमेशा के लिए दुख और तनाव की ओर चले जाते हैं।

डीएसपी IPS अदिति सिंह ने बताया कि एक छात्र ने सूइसाइड किया है, जिसमें प्रथम दृष्टयता में यह पाया गया है कि छात्र 12वीं कक्षा में फैल होने बाद मानसिक तनाव में था, जिस कारण उसने यह कदम उठाया है। मामले में आगामी कार्रवाई जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles