11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

हाटी समुदाय का नाहन में हल्ला बोल… यूवाओं का फूटा सरकार और मंत्री पर गुस्सा…लगे मुर्दाबाद के नारे…

Ashoka Times…6 December sirmour

हिमाचल प्रदेश के नाहन में हाटी समुदाय ने मंगलवार को एक आक्रोश रैली निकाली। इस रैली का उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा पारित हाटी अधिनियम को राज्य में लागू करने की मांग करना था।

जनजातीय पहचान पत्र करो जारी….

हाटी समुदाय ने नाहन में हुंकार भरते हुए सरकार के खिलाफ नाहन में मुर्दाबाद के नारों के बीच राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। हाटी समुदाय के हजारों लोग विशेष तौर पर नौजवान इस विरोध रैली का हिस्सा बने, हाटी समुदाय का कहना है कि उन्हें एसटी स्टेटस देने की मांग राज्य सरकार द्वारा बार-बार टाली जा रही है। इसी कारण उन्हें कोर्ट का सहारा लेना पड़ रहा है।

पांवटा थाना बना झूठे मुकदमे दर्ज करने में अव्वल…?  पढ़िए क्या है पूरा मामला … बिना जांच यूवा पर  अपहरण जैसा मुकदमा दर्ज …

विरोध रैली के दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान के खिलाफ यूवाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। रैली के बाद, समुदाय के प्रतिनिधियों ने डीसी कार्यालय तक मार्च किया और राज्यपाल और सीएम के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

इस ज्ञापन में, सरकार से आग्रह किया गया है कि वे हाटी कानून को लागू करने के लिए आदेश जारी करें और हाटी समुदाय को शीघ्र एसटी का दर्जा प्रदान करें।

वहीं इस विरोध प्रदर्शन का असर आने वाले एमपी के इलेक्शन पर भी देखने को मिल सकता है कांग्रेस पार्टी को इस मुद्दे पर जिला सिरमौर में भारी नुक्सान उठाना पड़ सकता है।

500 छात्र छात्राओं को दी सड़क नियमों की जानकारी… ताकि दुर्घटनाओं पर लगे विराम… 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles