9.4 C
New York
Wednesday, October 28, 2026

10 दिवसीय एनसीसी कैडेट शिविर में माजरा के बच्चों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन….

Ashoka Times….24 may 2024

जिला सिरमौर के नाहन में 10 दिवसीय एनसीसी कैडेट शिविर का आयोजन किया गया जिसमें माजरा गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने भी भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया ।

इस दौरान कई बच्चों ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पुरस्कार प्राप्त किए। इस दौरान कर्नल राजीव शर्मा ने बताया कि 10 दिवसीय एनसीसी कैडेट शिविर के दौरान बच्चों को अनुशासन के साथ-साथ टीमवर्क को बढ़ावा देना है ताकि भविष्य में अच्छे अनुशासन और टीमवर्क से फौज और समाज के समग्र विकास का हिस्सा बन सके।

इस बारे में जानकारी देते हुए एनसीसी अधिकारी अनीता शाही (ANO) माजरा स्कूल ने बताया कि बच्चों को राइफल प्रशिक्षण के साथ-साथ प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि आर्मी के आला अधिकारियों के मार्गदर्शन में शारीरिक व्यायाम और फौज के तौर तरीकों को जानने का बेहतरीन मौका बच्चों को मिला। इस दौरान कमांडिंग आफिसर कर्नल राजीव शर्मा द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गए।

अंबाला हाईवे पर भीषण हादसा…7 लोगों की दर्दनाक मौत 20 से अधिक घायल

*24 मई के लिए वाहनों की आवाहजाही पर प्रतिबंध

नाहन में मतदान पार्टियों को करवाया द्वितीय मतदान पूर्वभ्यास -सलीम आजम*

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles