Home / News / हिमाचल में दो दिन मौसम खराब…बारिश और बर्फबारी होने के आसार

हिमाचल में दो दिन मौसम खराब…बारिश और बर्फबारी होने के आसार

हिमाचल में दो दिन मौसम खराब…बारिश और बर्फबारी होने के आसार

Ashoka time’s…9 November 23 

animal image

हिमाचल प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दो दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। हालांकि वीरवार को राजधानी में हल्के बादलों के बीच धूप खिली। मौसम केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने कहा कि प्रदेश में एक बार फिर से मौसम करवट लेने वाला है। प्रदेश में आज शाम से पश्चिम विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके चलते 10 नवंबर को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

वही मैदानी क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। प्रदेश के जिला कांगड़ा, चंबा, लाहौल स्पीति और शिमला के ऊपरी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में सामान्य तापमान चले हैं और शिमला में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। प्रदेश में सबसे कम तापमान -0.3 केलांग में दर्ज किया गया है। ऊना में सबसे ज्यादा 25 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

animal image

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह पश्चिमी विक्षोभ आगामी 36 घंटे तक सक्रिय रहेगा, लेकिन दिवाली को मौसम साफ रहेगा। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग की ओर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की आशंका को देखते हुए पर्यटकों से एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई-सुमित खिमटा…

राज्यपाल द्वारा प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री व डॉ. विजय सिंह की लिखित पुस्तक का विमोचन…

3.670 ग्राम चरस के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार…चारों के खिलाफ मामला दर्ज 

सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप… मामला दर्ज 

घंटों बिजली गुल रहने को लेकर व्यापार मंडल ने एसडीएम संगड़ाह को सौंपा ज्ञापन 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons