Home / News / हिमाचल प्रदेश की टॉप अनाज मंडी के हाल, किसनों की धान की फसल हो रही खराब….

हिमाचल प्रदेश की टॉप अनाज मंडी के हाल, किसनों की धान की फसल हो रही खराब….

हिमाचल प्रदेश की टॉप अनाज मंडी के हाल, किसनों की धान की फसल हो रही खराब….

Ashoka Times…16 October 23

हिमाचल प्रदेश की टॉप मंडी का खिताब जीत चुकी पांवटा साहिब की मंडी पर किसानों ने उनकी फसल को खराब करने के आरोप लगाए हैं बारिश के दौरान किसानों के धान की फसल भीग रही है और बचाव के लिए मंडी समिति कुछ हुई नहीं कर पा रही है।

पोंटा साहिब अनाज मण्डी में किसानो कि बरसात के पानी में धान कि फसल बह रही है। और कोई भी देखने सुनने वाला नजर नहीं आ रहा है । इस मोके पर किसान सभा के अध्यक्ष जसविंदर सिंह बिलिंग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्दी ही किसानों की फसलों को बचाने के इंतजाम नहीं किए जाते हैं तो किसान अनाज मंडी के गेट पर धरना प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे किसने की फसल को बचाने के लिए एक टीन शेड डाला जा रहा है लेकिन 2 वर्ष बाद भी यह तैयार नहीं हो पाया है ऐसे में किसानों की खून पसीने की फासले बारिश के कारण खराब हो रही है।

इस मौके पर पांवटा साहिब के किसान मनजीत सिंह, अमरीक सिंह, गुरदीप सिंह, कुलदीप सिंह, दुग्गल सिंह, अतर सिंह , फूल सिंह, रणजीत सिंह, मस्त राम , नस्तर अली , गुरजीत सिंह BKU महासचिव आदि ने बताया कि पोंटा साहिब मण्डी में कोई शेड ना होने के कारण धान कि फसल मंडी में ख़राब हो रही है। अगर आज मंडी में शेड होता किसानों कि धान कि फसल खराब नहीं होती और इसकी जिम्मेवारी एपीएमसी और सरकार की है किसानों कि यह माँग है कि गेहूँ कि ख़रीद से पहले पोंटा साहिब अनाज मंडी में एक शेड तैयार होना चाहिए वरना पोंटा साहिब के किसान भारतीय किसान यूनियन के सहयोग से कृषि उपज मंडी समिति और हिमाचल प्रदेश सरकार के ख़िलाफ़ धरना परदर्शन करेंगे। और इसकी जीमेवार APMC व सरकार होगी।

भारतीय महिला कबडडी टीम की कैप्टन रीतू नेगी और पुष्पा राणा को उपायुक्त सुमित खिमटा ने शॉल-टोपी भेंट कर किया सम्मानि

विधायक अजय सोलंकी ने 2.56 करोड़ लागत से बनने वाली जुडडा-कोटड़ी गाडा सड़क का किया भूमि पूजन

आश्विन नवरात्र के प्रथम दिन उपायुक्त सिरमौर ने माता बालासुंदरी मंदिर में की पूजा अर्चना

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons