12.7 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

हिमाचल की बेटी ने नेशनल 10,000 मीटर की दौड़ में जीता गोल्ड मैडल…

राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन…

Asokatime’s….4 October

जिला चंबा की ग्राम पंचायत झुलाड़ा के छोटे से गांव रेटा की एक सामान्य परिवार से संबंध रखने वाली सीमा ने नेशनल गेम्स में 10,000 मीटर दौड़ में गोल्ड मैडल जीतकर हिमाचल को गौरवान्वित किया है।

बताया जा रहा है कि बेटी सीमा ने पहले शनिवार को 5,000 मीटर दौड़ स्पर्धा में रजत पदक जीता था, लेकिन गोल्ड मैडल का सपना सजाए बैठी सीमा अभी कहां रुकने वाली थी। बेटी ने 10 हजार मीटर की दौड़ में सपने को सच करते हुए देवभूमि हिमाचल को गोल्ड मैडल दिलाया।

सीमा को भारत सरकार की तरफ से 2024 के पेरिस ओलंपिक की तैयारी के लिए मध्य प्रदेश में विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

पेरिस ओलंपिक के अलावा अब उनका अगला लक्ष्य चीन में 2022 में एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतना है। इसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रही हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles