Ashoka Times…26 October 2025(शोभा)
धार्मिक तीर्थ स्थल श्री रेणुका जी मंदिर में हरियाणा से आए लोगों ने रेणुका झील के समीप दीप जलाकर कर मां रेणुका की पूजा अर्चना की व दीप दान किया।
छठ पूजा के दूसरे दिन दूरदराज से आए लोगों ने मंदिर में शीश नवाया ओर रेणुका झील के समीप दीप प्रज्ज्वलित किए।दीपदान का धार्मिक उद्देश्य नकारात्मक ऊर्जा को समाप्त कर सुख-समृद्धि और सकारात्मकता लाना भी है।
हिंदू धर्म में कार्तिक मास को सबसे पवित्र महीना माना गया है। इस महीने में भगवान विष्णु अपनी योग निद्रा से जागते हैं। और इसी महीने करवा चौथ, दीपावली और छठ महापर्व सहित कई बड़े त्योहार पड़ते हैं।इस पावन मास में नियमपूर्वक दीपदान और तुलसी पूजा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, कार्तिक मास में किए गए दान और दीपदान से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है और सभी पापों का नाश होता।

