13.3 C
New York
Monday, November 2, 2026

हत्या का आरोपी हरियाणा से पुलिस ने किया गिरफ्तार…

पढ़िए ऐसे लोगों को कौन दे रहा पावर और खुली छूट…

Ashoka Times…10 November 23 paonta Sahib 

पांवटा साहिब में हत्या के आरोप में फरार चल रहे आरोपी महेंद्र सिंह उर्फ गोलू सैनी को पुलिस ने देर रात गिरफ्तार कर लिया है वहीं अभी भी इस मामले में तीन से चार लोग फरार बताए जा रहे हैं।

पांवटा साहिब में राकेश नाम के एक युवक पर आधा दर्जन के करीब लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें राॅड, डंडे और कई घातक हथियारों से वार किए गए वही तकरीबन एक हफ्ते बाद जानलेवा हमले में गंभीर घायल राकेश ने पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

सूत्र बता रहे हैं कि यह पूरा का पूरा मामला अवैध खनन और उस पर सत्ता काबिज करने जैसी स्थितियों से बना है । विशेष तौर पर गिरी नदी और यमुना में अवैध खनन करने को लेकर यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक युवक की हत्या कर दी गई।

बता दे की महेंद्र सिंह उर्फ गोलू सैनी पर पहले भी कई गंभीर मामले दर्ज हैं सिर्फ इतना ही नहीं सामने आ रहा है कि कई युवाओं को गैंगस्टर बनाने के लिए भी लगातार प्रयास किया जा रहे हैं हरियाणा के कुछ युवक भी इस गैंग के सदस्य हैं यह लोग पांवटा साहिब जैसे इंडस्ट्रियल इलाके में अपना दबदबा पैदा कर अवैध वसूली जैसे धंधे आगे बढ़ा रहे हैं वहीं बड़ी गंभीर बात यह है कि पुलिस इस तरह के माफिया को पनपने का पूरा मौका दे रही है क्योंकि इनके पीछे एक बड़ी राजनीतिक पार्टी का हाथ भी बताया जा रहा है।

हमें लगता है कि पांवटा साहिब जो की एक शांत और बेहद सौहार्दपूर्ण इलाका रहा है जहां पर सत्ता और पुलिस के कुछ लोगों की मिली भगत से माहौल धीरे-धीरे माफिया और आपराधिक छवि के लोगों की ओर बढ़ रहा है। जिस पर लगाम लगाने के लिए राजनीति में बड़े चेहरों को सीख लेते हुए इस तरह के लोगों पर तुरंत और सख्त कार्रवाई के आदेश पुलिस और प्रशासन को देने चाहिए ताकि आम इंसान सुरक्षित रह पाए।

Paonta Sahib: पंजाबी गायक सुमी प्रिंस ने किया नया गाना रिलीज़! 

आभा आईडी के लिए अपना आधार मोबाईल से लिंक अवश्य करें-डा. अजय पाठक

रेणुका जी मेले के दौरान मांस मछली के विक्रय पर प्रतिबंध….

हिमाचल में दो दिन मौसम खराब…बारिश और बर्फबारी होने के आसार

सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई-सुमित खिमटा…

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles