12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

हजारों बच्चों तक पहुंची दवा…आशाओं ने निभाई फिर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…भगत

animal image

स्वास्थ्य विभाग का किया स्कूलों ने आभार व्यक्त…

Ashoka Times….26 November 

पांवटा साहिब में 3 वर्ष से अधिक के बच्चों को अल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई यह दवा स्कूली बच्चों के साथ साथ आंगनवाड़ी केंद्रों में भी दी गई।

इस दौरान आशाओं द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई और स्कूल, आंगनवाड़ी और घरों में जाकर बच्चों को एल्बेंडाजोल दवाई खिलाई गई। वही इस दौरान उनके साथ मेडिकल कॉलेज से फार्मोकोलॉजी विभाग की टीम भी मौजूद रही जिससे हिमानी इस दौरान दवा के किसी भी दुष्प्रभाव पर नज़र बनाए रखे रही ।

इस बारे में जानकारी देते हुए बीएमओ डॉक्टर केएल भगत ने बताया कि कृमि दिवस पर उपमंडल पांवटा साहिब में हजारों बच्चों को एल्बेंडाजोल दवा खिलाई गई वहीं दवा के दुष्प्रभाव पर नज़र बनाए रखने के लिए मेडिकल कॉलेज से एक टीम भी आई थी। हजारों बच्चों को दवा खिलाई गई और कहीं से भी कोई दुष्प्रभाव की सूचना नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल बच्चों के विकास में सहायक होती है मुख्यता यह पेट में पलने वाले कीड़ों को बाहर निकालती है और बच्चे को पोषक आहार शरीर को मिलने लगता है। उन्होंने बताया कि सबसे महत्वपूर्ण और सबसे अधिक बच्चे स्कूल्स में इस दवा का सेवन कर पाए जिस में आशाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles