12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

स्पेशल सेल टीम की बड़ी कार्रवाई…4 किलो से अधिक गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार…

animal image

स्पेशल सेल टीम की बड़ी कार्रवाई…4 किलो से अधिक गांजे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार..

Ashoka time’s…25 july 26

नशे तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बद्दी पुलिस के स्पेशल सेल-एक्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार स्पेशल सेल-एक्स की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर न्यू सब्जी मंडी, बद्दी के समीप हरि मोहन फैमिली ढाबा के बाहर सड़क किनारे खड़े एक युवक को पकड़ा। उसकी पहचान पीयुष कुमार खरवार पुत्र रमेश चंद्र खरवार निवासी गांव एवं डाकघर पटेल नगर चिट बड़ागांव, तहसील व जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई।

एसपी बद्दी विनोद धीमान ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के पिट्ठू बैग से 4.048 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगामी जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles