Home / News / सुनील बोले हार-जीत मायने नहीं रखती… जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे…

सुनील बोले हार-जीत मायने नहीं रखती… जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे…

सुनील बोले हार-जीत मायने नहीं रखती… जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे…

लोगों की समस्याएं जानने का बेहतरीन अवसर है विधानसभा चुनाव…

animal image

Ashoka Times…31 October

पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से आजाद उम्मीदवार सुनील चौधरी द्वारा गाँव किशनपुरा व बायकुआं में डोर टू डोर प्रचार किया गया और शहरी क्षेत्र वार्ड नंबर 4 हरिओम कॉलोनी तारुवाला,वार्ड नंबर 13 शमशेरपुर इसके अलावा इको फ्रेंडली कॉलोनी बातापुल में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया जिसमें लोगों की समस्याओं को सुना गया और उनके निराकरण का आश्वासन दिया गया।

animal image

इस दौरान सुनील चौधरी ने कहा कि वह हार जीत के लिए नहीं लड़ रहे हैं बल्कि आवाम तक पहुंचकर उनके दुख दर्द और उनकी समस्याओं को जानना चाहते हैं यह सबसे बढ़िया समय है जब लोग खुलकर अपनी समस्याओं को सामने लाएंगे उन्होंने कहा हमारे लिए हार-जीत मायने नहीं रखती भविष्य में भी वह जनहित के मुद्दे उठाते रहेंगे।

चुनाव प्रचार के दौरान लोगों का भरपूर स्नेह व जन समर्थन प्राप्त हुआ l जिससे देखकर लगता है इस बार लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है l इस दौरान लोगों द्वारा पूर्व में रहे विधायकों के बारे में भारी रोष प्रकट किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया l
आजाद प्रत्याशी सुनील चौधरी ने लोगों की समस्याओं को सुना और उनको भरोसा दिलाया व आश्वस्त किया कि अगर वह चुनकर आते हैं तो इन सभी समस्याओं का समाधान करने की भरपूर कोशिश करेंगे और पाँवटा विधानसभा क्षेत्र में विकास को एक नई गति प्रदान करेंगे ।

इस दौरान हिमांशु,रवि,मनीष कुमार,मोहित बग्गा,प्रवेश शर्मा, हंसराज, तेजा राम,वेद प्रकाश,ज्ञान चंद ,जय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons