Home / News / सिविल अस्पताल में मिला शौचालय में भ्रूण…अस्पताल में फैली सनसनी

सिविल अस्पताल में मिला शौचालय में भ्रूण…अस्पताल में फैली सनसनी

सिविल अस्पताल में मिला शौचालय में भ्रूण…अस्पताल में फैली सनसनी

Ashoka Times…3 JUNE 23 राजगढ़ 

animal image

सिविल अस्पताल में शनिवार को सुबह शौचालय में भ्रूण मिलने से चारों ओर सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह जब अस्पताल के सफाई कर्मी शौचालय की सफाई कर रहे थे तो इस दौरान उन्हें यह भ्रूण बरामद हुआ। सफाई कर्मियों ने तुरंत ही इसकी सूचना अस्पताल प्रशासन को दी।

राजगढ़ अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को कब्जे में ले लिया है। वहीं, मामला दर्ज कर भ्रूण का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

उधर, राजगढ़ के डीएसपी अरुण मोदी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में 6 से 7 माह का भ्रूण प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि अस्पताल प्रशासन का कहना कि प्रसूति अस्पताल में नहीं हुई है, बल्कि किसी ने बाहर से लाकर भ्रूण को अस्पताल में फेंका है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किसने भ्रूण को अस्पताल के शौचालय में फेंका है। पोस्टमार्टम के बाद बाकी जानकारी सांझा की जाएगी।

80 विद्यार्थियों ने लिया साइकिल मैराथन में हिस्सा…

दर्दनाक हादसा…233 लोगों की ट्रेन हादसे में दर्दनाक मौत …900 से अधिक घायल

खुलने लगी है हत्या की परतें…आरोपी पुलिस रिमांड पर उगलेगा ये राज…पढ़िए पूरा मामला

हिमाचल प्रदेश में 37 रूपये सस्ता मिलेगा सरसों का तेल…उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons