15 C
New York
Sunday, November 22, 2026

सिरमौर में एक और दुःखद हादसा…दो मंजिला मकान ढहने से….मां और गर्भवती बेटी की मौत…

animal image

सिरमौर में एक और हादसा…दो मंजिला मकान ढहने से….मां और गर्भवती बेटी की मौत…

Ashoka time’s…12 August 26

सिरमौर राजगढ़ उपमंडल की दीदग पंचायत के छिडड़िया धार गांव आज भीम सिंह चौहान पुत्र चेतराम का दो मंजिला भवन अचानक ही दोपहर के वक्त ढह गया। हादसे में भीम सिंह चौहान की 57 वर्षीय पत्नी निर्मला व 32 वर्षीय गर्भवती बेटी पूजा की मौत हो गई है, जबकि बहू शबनम व उनकी एक वर्षीय बेटी अभियाना जख्मी हुई है।

इसके अलावा मृतका पूजा की डेढ़ वर्षीय बेटी ईरा भी घायल हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि घायलों की स्थिति स्थिर है। घायलों का राजगढ़ अस्पताल में उपचार चल रहा है।

शुरूआती जानकारी के मुताबिक मृतक पूजा हरिपुरधार के भवाई से मायके आई हुई थी। जानकारी ये भी है कि राजगढ़ अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा गर्भवती महिला के शिशु को बचाने की कोशिश की गई। हादसा दोपहर 12 बजे के आसपास का बताया गया है। हादसे के वक्त घर के मालिक भीम सिंह चौहान भीतर मौजूद नहीं थे।उधर, एसपी निश्चिन्त सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles