
सिरमौर के 24 वर्षीय युवक का शव कोटखाई क्षेत्र के चेवर से बरामद…चार दिनों से था लापता
Ashoka time’s…9 july 26
सिरमौर जिले के एक 24 वर्षीय युवक का शव शिमला जिले के कोटखाई क्षेत्र के चेवर नाला में पेड़ से लटका हुआ मिला है।
युवक पिछले चार दिनों से लापता था। पुलिस ने ड्रोन की मदद से तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान शव का पता चला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 194 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान सिरमौर जिला की ददाहू तहसील के सिमराणा गांव निवासी जगदीश तोमर (24) पुत्र रतन सिंह के रूप में हुई है। वह इन दिनों कोटखाई क्षेत्र की ग्राम पंचायत गरावग के गांव कुडी में काम कर रहा था।
मामले के अनुसार कि जगदीश 4 जुलाई को बिना किसी सूचना के अचानक लापता हो गया था। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट 6 जुलाई को पुलिस थाना कोटखाई में दर्ज करवाई गई थी। इसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
कोटखाई पुलिस ने शिमला की ड्रोन टीम के साथ इलाके में तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान चेवर नाला में एक पेड़ से लटका हुआ शव दिखाई दिया। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसकी पहचान जगदीश तोमर के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की हैं। मामले में धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृत्यु के कारणों की जांच कर रही है।

