10.1 C
New York
Thursday, October 22, 2026

समाज सेवी सुनील चौधरी ने किया जोरदार प्रचार….

सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहे… दिया एकजुटता का संदेश…

Ashoka Times….7 November

विधानसभा क्षेत्र पाँवटा साहिब में जैसे-जैसे चुनावों की तिथि नजदीक आ रही है चुनाव प्रचार ने भी जोर पकड़ लिया है। इसी कड़ी में सुनील चौधरी व उनकी टीमों द्वारा डोर टू डोर प्रचार ने भी रफ्तार पकड़ ली है।

अलग अलग टोलिया बनाकर करतारपुर,मतरालियों,बेहड़ेवाला,सूर्या कॉलोनी, हीरपुर, सूरजपुर, पातलियों, खोड़ोंवाला, मेहरूवाला रागंड बस्ती,शुभ्खेडा देविनगर ,वार्ड 11, 12,में चुनाव प्रचार किया गया। माताओं, बहनों और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए सुनील चौधरी लगातार आगे बढ़ रहे हैं। सुनील चौधरी की छवि एक समाजसेवी के रूप में पहले ही सबके दिलों में बसी हुई है जिससे उन्हे भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। आजाद प्रत्याशी के रूप मजबूती के साथ सुनील डटे हुए हैं।

इसी बीच सुनील चौधरी को बेहड़े वाला में क्रिकेट टुर्नामेंट में मुख्यातिथि के रूप में आमन्त्रित किया गया। आयोजनकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं से सुनील चौधरी का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सुनील चौधरी द्वारा युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही युवा समाजसेवी होने के नाते युवाओं को भी सामाजिक कार्य में हमेशा आगे रहने का संदेश दिया।युवाओं द्वारा खुशी जाहिर की कि इस बार एक युवा चेहरा पाँवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व की दौड़ में शामिल हुआ है। साथ ही युवाओं द्वारा विधानसभा चुनावों के लिए शुभकामनाएं दीं ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles