8.1 C
New York
Sunday, November 1, 2026

सप्लाई करने जा रहा था स्मैक ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे….गिरफ्तार …पढ़ें कैसे 

Ashoka Times…14 august 2025

पांवटा साहिब के माजरा में एक युवक बाइक पर सवार होकर स्मैक सप्लाई करने जा रहा था पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना मिली पुलिस ने युवक की तलाशी ली इस दौरान उसके पास से स्मैक भी बरामद की गई।

13 अगस्त को पुलिस थाना माजरा कि पुलिस टीम गश्त तथा शराब व मादक पदार्थ के तस्करों को पकडने के लिये व सूचनाएँ एकत्र करने के लिये पिपलीवाला चौक पर मौजूद थी तो टीम को गुप्त सूत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति जिसका नाम तसव्वर अली पुत्र रुकमदीन निवासी गांव धौलापड़ा, डा0 गंगोह, जिला सहारनपुर उ0प्र0, मोटरसाईकिल नं0 UP11CR-4781 पर सवार होकर पिपलीवाला-भगवानपुर की तरफ मादक पदार्थ की सप्लाई देने जा रहा है। सूचना विश्वसनीय थी जिस पर पुलिस टीम तुरन्त कार्यवाही करते हुए गांव जोहडों में पिपलीवाला-पुरुवाला सड़क पर पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति मोटरसाईकिल नं0 UP11CR-4781 पर सवार होकर आ रहा था जिसे टीम ने रोककर उसका नाम व पता पूछा जिसने अपना नाम तसव्वर अली पता उपरोक्त बतलाया जिसके मोटर साईकल की तलाशी लेने पर पोलोथीन लिफाफा के अन्दर ढ़लीनुमा व चुर्णनुमा मटमैला व हल्का गुलाबी रंग की 6.47 ग्राम स्मैक ब्रामद की गई है। जिस पर पुलिस थाना माजरा में तसव्वर अली उपरोक्त के विरुद्ध ND&PS Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। दोराने अनवेष्ण आरोपी तसव्वर अली उपरोक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसका माननीय अदालत से पुलिस हिरासत रिमाँड प्राप्त किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles