Home / Crime/ Accident / संगड़ाह अंधेरी में पेश आया सड़क हादसा…पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत 

संगड़ाह अंधेरी में पेश आया सड़क हादसा…पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत 

संगड़ाह अंधेरी में पेश आया सड़क हादसा…पूर्व सैनिक की दर्दनाक मौत 

Ashoka time’s…24 January 24

animal image

श्री रेणुका उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव अधेरी में सड़क दुर्घटना में एक पूर्व सैनिक की मौत हो गई है।

हादसा जबडोग से आगे अंधेरी के समीप कार HP-16-9234 दुर्घटनाग्रस्त हो गई।इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौके पर मौत हो गई।

ग्राम पंचायत अंधेरी प्रधान विक्रम ठाकुर ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार कि पूर्व सैनिक बलदेव सिंह अपने मामा के घर से तड़के सुबह नाहन में पढ़ाई कर रहे अपने बच्चों से मिलने आ रहा था।इसी दौरान यह हादसा पेश आया है।बलदेव सिंह भारतीय सेवा के पूर्व सैनिक थे व माता-पिता के इकलौते बेटे थे। पूर्व सैनिक बलदेव सिंह तोमर के दो बच्चें है।

वहीं थाना प्रभारी बृजलाल मेहता ने हादसे की पुष्टि की है।एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह के परिजनों को नियम के अनुसार फौरी राहत राशि पोस्टमार्टम करने के पश्चात दी जाएगी।

श्री राम आगमन पर विशाल संकीर्तन और भंडारे का आयोजन….हजारों की संख्या में जुटे श्रद्धालु….

जनसमस्याओं के निपटारे में अत्यंत कारगर सिद्ध हो रहा है सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम… उपाध्यक्ष

दो जुड़वां बच्चियों की संदिग्ध मौत…घटना से क्षेत्र में फैली सनसनी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons