9.2 C
New York
Saturday, October 31, 2026

श्री रेणुका जी मेला में आशीष रहे दंगल के विजेता

Ashoka time’s…1 November 25

अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेले के दौरान शनिवार को विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के विजेताओं को अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर लायक राम वर्मा ने पुरस्कृत किया।
दंगल में आशीष चंडीगढ़ तथा चिराग दिल्ली के बीच फाइनल मुकाबला हुआ। जिसमें आशीष विजेता तथा चिराग उप विजेता रहे विजेता को 31 हजार रुपए की राशि तथा गड़ा समृद्धि चिन्ह जब की उप विजेता को 21 हजार रुपए की राशि दी गई।
दंगल के पहले सेमीफाइनल में सुनील जीरकपुर तथा चिराग दिल्ली के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें चिराग विजेता रहे। इसी प्रकार दूसरे सेमीफाइनल में आशीष चंडीगढ़ तथा अमित चंडीगढ़ के बीच मुकाबला हुआ जिसे आशीष चंडीगढ़ ने जीता।
दंगल में लगभग 200 पहलवानों ने भाग लिया इस साल आयोजित मेले में पहली बार सिरमौर केसरी का खिताब भी रखा गया जो तरुण थापा नाहन तथा वीर सिंह मरयोग के बीच मुकाबला हुआ। इस मुकाबले को तरुण थापा ने जीता विजेता को 11हजार जबकि उपविजेता को 7 हजार की राशि देकर पुरस्कार किया गया।
इस अवसर पर तहसीलदार दादाहु जयसिंह, तहसीलदार नाहन उपेंद्र कुमार के अतिरिक्त रेणुका जी विकास बोर्ड के सरकारी तथा गैर सरकारी सदस्य उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles