12.2 C
New York
Sunday, November 22, 2026

श्री रेणुका जी मेला आयोजन को लेकर प्लॉट की बिक्री.. व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर लगाई बोली

animal image

83 प्लाटों की बिक्री से करीब 13 लाख रुपये की आय अर्जित….

Asokatime’s…28 October

अंतराष्ट्रीय मेला श्री रेणुका जी के आयोजन को लेकर व्यापारियों के लिए प्लाटों की बिक्री का सिलसिला वीरवार से शुरू हो गया। पहले दिन 83 प्लाटों की बिक्री से मेला प्रशासन ने करीब 13 लाख रुपये की आय अर्जित की।

इस बार रेणुकाजी मेला 3 से 9 नवंबर तक चलेगा। दरअसल प्लाटों की बिक्री को लेकर व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। व्यापारी बढ़चढ़ कर बोली लगा रहे हैं। हालांकि मेला मैदानमें अग्रीम पंक्ति के प्लाटों को ही बोली पर दिया जा रहा है। राजस्व विभाग ने पहले दिन ही 345 में से 83 प्लाटों को नीलाम करके उन्हें व्यापारियों के हवाले कर दिया।

इनमें से प्लाट नंबर 227 सर्वाधिक 32 हजार रुपये में बेचा गया। जबकि झूले के प्लाट पर सहमति न बन पाने के कारण बोली को शुक्रवार तक स्थगित कर दिया गया। मेला प्रशासन ने झूले के प्लाट की बोली आठ लाख रुपये से शुरु की।

प्लाट आवंटन प्रभारी व तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि पहले दिन अपेक्षा से कहीं अधिक 83 प्लाटों की बिक्री से करीब 13 लाख रुपये की आय अर्जित हुई है। उन्होंने बताया कि प्लाटों की खरीद को लेकर व्यापारियों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने बताया कि प्लाट आवंटन की प्रक्रिया एक नवंबर तक जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles