Home / News / श्री रेणुका जी पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम….

श्री रेणुका जी पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम….

श्री रेणुका जी पुलिस ने चलाया सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम….

थाना प्रभारी राणा ने दी बच्चों को भी जानकारी….

animal image

Ashoka Times….4 January Shobha

AQUA

श्री रेणुका जी ददाहू में बुधवार को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान कार्यक्रम चलाया गया।

जागरूकता अभियान के तहत बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति महत्वपूर्ण जानकारी एवं ट्रैफिक यातायात नियमों के बारे में बताया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई वही उन्हें यातायात के समय बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया।

AQUA

रेणुका थाना प्रभारी एसएचओ द्वारा छात्राओं से अपने सगे संबंधियों मित्रों को भी यातायात संबंधित नियम अनुपालन करने के लिए प्रेरित करने को कहा गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान छात्र छात्राओं को सीट बेल्ट हेलमेट आदि की उपयोगिता बताई गई साथ ही उन्हें आंकड़ों के माध्यम से समझाया गया किस प्रकार यातायात नियम एवं सेफ्टी उपकरण न लगाने पर दुर्घटनाएं होती हैं।

साथी छात्र छात्राओं को एल्कोहल टेस्ट की मशीन के बारे में भी जानकारी दी गई कि किस तरह से पता लगाया जा सकता है कि ब्रेथ-एनालाइजर टेस्ट यानी सांसों में एल्कॉहल की मात्रा जांचने का परीक्षण, जो यह पता लगाता है कि वे चालक नशे में हैं या नहीं।

रात के समय शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का टेस्ट करने के लिए पुलिस ब्रेथ एनलाइजर का इस्तेमाल करती है। इसके लिए एनलाइजर को ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति के मुंह के पास लाया जाता है। इसके बाद मशीन बता देती है कि ड्राइविंग सीट पर बैठे व्यक्ति ने कितनी मात्रा में शराब का सेवन किया है।

वहीं छात्र छात्राओं को थाना क्षेत्र में बनी हवालात को लेकर भी जानकारी दी गई उन्होंने बच्चों को जानकारी देते हुए बताया कि जो लोग कानून व्यवस्था का उलंघन करते हैं उन्हें हवालात भी भेजा जाता है।

HT लाइन टूट कर सड़क में गिरी…टला बड़ा हादसा

पांवटा में अंतराष्ट्रीय चंदन तस्करों ने उडाए 50 लाख के वृक्ष…
33.67 ग्राम चिट्टे के साथ व्यक्ति गिरफ्तार… पूछताछ जारी
घर लौट रहे युवक से छीने पैसे…आरोपियों की लोगों ने की जम कर धुनाई…किया पुलिस के हवाले 
अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने की ये कार्रवाई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *