10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

श्री रेणुका जी झील पर तैनात रहेगी एनडीआरएफ की टीम… उपायुक्त सुमित खिमटा

Ashoka time’s…11 July 24 

जिला सिरमौर में बरसात से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी कर ली है सिरमौर में बीते वर्ष बरसात के चलते काफी जान-माल का नुकसान देखने को मिला था।

इस बार जिला प्रशासन की तरफ से पहले ही 11 सदस्यीय एनडीआरएफ की टीम को तैनात कर दिया गया है।यह टीम प्राकृतिक झील श्री रेणुका जी में तैनात रहेगी और यहां से जरूरत के हिसाब से टीम रवाना होगी

बड़ी आपदा में यदि लोगों को मदद की जरूरत होगी तो टीम बिना समय गवाएं मौके पर पहुंचेगी ताकि नुकसान कम से कम हो सके। इसके अलावा उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की ओर से जिला के सभी उपमंडलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बरसात में उफान पर रहने वाले नदी-नालों के समीप 5 से 6 पेशेवर गोताखोरों की तैनाती की जाए।

हालांकि कुछ स्थानों पर गोताखोरों की तैनाती का काम शुरू भी हो गया है।मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की हुई है। जिसको देखते हुए प्रशासन ने बरसात से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम समय रहते उठा लिए हैं। जिला में एनडीआरएफ की टीम तैनात की गई है,जो रेणुका जी में रहेगी ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत जवानों को बचाव कार्य में लगाया जा सके। इसके अलावा बरसात से नदी-नालों में बढऩे वाले जलस्तर को लेकर पेशेवर गोताखोरों की तैनाती को लेकर निर्देश दिए जाएंगे।

PWD की JCB न पंहुचने पर यात्रियों व चालकों ने खुद ही बहाल किया यातायात 

राजकीय स्कूल क्लर्क ने लगाई फांसी… मामले की जांच में जुटी पुलिस 

दो गुटों में आपसी झड़प…व्यक्ति की दर्दनाक मौ#त अन्य तीन घायल

नाहन शहर में लगेंगे स्पीड ब्रेकर और सीसीटीवी कैमरे-सुमित खिमटा

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles