11.6 C
New York
Monday, October 19, 2026

शिलाई विधायक हर्षवर्धन के करीबी से 60 बोतल शराब बरामद…चुनाव के दौरान ग्रामीणों में बांटी…

यही है कांग्रेस का परदे के पीछे का चेहरा… भाजपा के आरोप

Ashoka Times…

शिलाई विधायक हर्षवर्धन चौहान के करीबी माने जाने वाले अरुण चौहान से 60 बोतल शराब की बरामद की गई है सूत्रों से जैसे ही पुलिस को यह जानकारी मिली गाड़ी की तलाशी ली गई जिसमें अवैध शराब बरामद हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को शाम समय करीब पौने आठ बजे पुलिस के अधिकारियों को विश्वसनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हूई कि वाहन संख्या DL-12CA-4225 XUV5OO जिसका मालिक अरुण चौहान पुत्र कल्याण सिंह निवासी गांव एवम् डाकघर बेल्ला तहसील शिलाई है, चुनावों के दौरान बांटने के लिए इस गाड़ी में शराब ले जा रहे है। जिस पर अधोहस्ताक्षरी के द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए एक दल का गठन कर उक्त वाहन को रोककर दबिश दी गई तथा आरोपी अरुण चौहान की गाड़ी से 2 पेटियां (24 बॉटल) इंपीरियल ब्लू (अंग्रेजी शराब), 02 पेटियां (24 बॉटल) कंट्री लिकर संतरा मार्क, 01 पेटी बीयर (12 बॉटल) कुल 60 बॉटल राष्ट्रीय मार्ग 707 पर बागना धार के समीप बरामद की गई ।

जिसपर उपरोक्त आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधीनियम की धारा 39 (1)(a) के अंतर्गत अभियोग पंजिकृत किया गया तथा मामले में अगामी अन्वेषण जारी है ।

वही अरुण चौहान को लेकर सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हुई है जोकि हर्षवर्धन चौहान के नजदीकी बताए जा रहे हैं ऐसे आरोप है कि हर्षवर्धन चौहान के लिए यह शराब ग्रामीणों में बांटी जानी थी।

मनीष चौधरी पुलिस उपमंडल अधिकारी शिलाई ने बताया कि 60 बोतल शराब की गाड़ी से बरामद की गई है जिसमें कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles