शर्मनाक…मीडिया पर वायरल हो रही पंचायत की एक सड़क… देख कर रह जाएंगे हैरान
Ashoka Times…13 फरवरी 2026
बीते दो दिनों से भाटांवाली पंचायत वार्ड नंबर 5 की एक सड़क सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, तस्वीर देखकर बेहद शर्मनाक दृश्य प्रतीत हो रहा है, जिस गांव ने पांवटा साहिब को एक विधायक दिया हो वहां की स्थिति अगर ऐसी है तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि विकास किस तेजी से नीचे की ओर जा रहा है।
पांवटा साहिब के भूपूर में वार्ड नंबर 5 ओर भाटा वाली पंचायत के रोड पर सीवरेज ओवर फ्लो होने से गली में भरने वाले पानी से राहगीरों के साथ-साथ यहां रहने वाले लोग परेशान हैं। इस दौरान सड़क की हालत भी खराब हो गई है। सीवरेज के पानी से गली में बड़े-बड़े गड्ढ़े पड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार यह समस्या काफी पुरानी है। इसको लेकर जल शक्ति विभाग और नगर परिषद और भाटा वाली पंचायत में यहां के लोग जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा चुके हैं।
पांवटा साहिब के भाटां वाली पंचायत जिसका वार्ड नंबर 5 अपने विकास के गिरते ग्राफ की कहानी कह रहा है स्कूली बच्चे हो या आम जनता उस रास्ते से जाने को मजबूर है जहां एक-एक फीट के गड्ढे और कीचड़ बुरी तरह से सना हुआ है। 2026 में स्थिति को देखकर कोई भी अचंभित हो सकता है। हद तो तब हो जाती है जब पंचायत में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए जाते हैं।
सोशल मीडिया पर हो रही जमकर खिंचाई…
सड़क की हालत देखकर सोशल मीडिया पर लोग जमकर ताने कस रहे हैं। जिस पंचायत में पांवटा साहिब को विधायक दिया हो उस पंचायत की ऐसी स्थिति देखकर वहां के प्रधान पर भी लोग गुस्सा हो रहे हैं साथ ही उन परिवारों पर भी जिनका पानी सड़क पर बह रहा है? लेकिन वोट के चक्कर में ना तो वार्ड मेंबर और ना ही प्रधान उन पर कोई कड़ी कर्रवाई करवा पा रहे हैं।
कहां जाता है चीन में जब सोशल मीडिया पर इस तरह की कोई भी पोस्ट वायरल होती है तो वहां के अधिकारी वहां की सरकार पॉजिटिव वे में लेते हुए तुरंत मरम्मत और वहां पर काम शुरू कर देती है लेकिन भारत की स्थिति इससे बिल्कुल उलट है अगर कोई इस तरह की सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो वायरल कर देता है तो अधिकारी पुलिस में मामले दर्ज करवाने से भी पीछे नहीं हटते।
कुल मिलाकर स्थिति बहुत दयनीय है, कई विभागों के अधिकारी मिट्टी में सिर दबाए बैठे हैं, वही नेताओं की इज्जत का गुब्बारा लोग सोशल मीडिया पर फोड़ रहे। अब देखने वाली बात यह है कि इस सड़क का उद्धार होता है या सोशल मीडिया पर इस सड़क को लेकर वीडियो डालने वाले लोगों पर कार्रवाई।

