10.4 C
New York
Monday, October 19, 2026

विश्व आयोडीन अल्पता दिवस को लेकर व्यापक जागरूकता…. बच्चों के विकास में वृद्धि

सीएमओ सिरमौर ने दी जानकारी…

Asokatime’s…21 अक्तूबर 

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सिरमौर द्वारा विश्व आयोडीन अल्पता दिवस के अवसर पर जिला के जामन की सैर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव भंडारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष 21 अक्तूबर को आयोडीन को लेकर व्यापक जागरूकता एवं इसके उपयोग को लेकर जानकारी के लिए मनाया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग के सूचना, शिक्षा, संप्रेषन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. केके पराशर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. निर्दोष भारद्वाज ने बताया कि आयोडीन की अल्पता समस्या विश्व भर में सार्वजनिक समस्या के रूप में उभर कर सामने आई है।

उन्होंने बताया कि शरीर को थायराइड हार्मोन का उत्पादन करने के लिए आयोडीन की आवश्यकता रहती है। वहीं हार्मोन भू्रण व बच्चों के विकास में वृद्धि करता है।

सीएमओ सिरमौर डा. केके पराशर एवं स्वास्थ्य शिक्षिका कोमल चौहान ने बताया कि हमें अपने भोजन में प्रतिदिन केवल 150 माइक्रोग्राम आयोडीन की मात्रा अपने आहार में लेनी चाहिए।

इस विश्व आयोडीन अल्पता दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत जामन की सैर के सभी पंच, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रतन पुंडीर इत्यादि मौजूद रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles