11.4 C
New York
Friday, October 23, 2026

रेणुका झील में मृत मिला सेवानिवृत्त शिक्षक का शव….

Ashoka Times…12 July 2025

श्री रेणुका झील से दो दिन से स्वाडा-नडासी गांव के एक सेवानिवृत्त शिक्षक मदन लाल का शव बरामद किया गया है। 

बता दें कि 10 जुलाई को मदन लाल ददाहू आए थे, लेकिन इसके बाद वे घर वापस नहीं लौटे। बता दें कि परिजनों ने उन्हें काफी खोजा लेकिन उनका कही कुछ पता नहीं चल पाया। परिजनों ने 11 जुलाई को रेणुका थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई।

शनिवार को रेणुका झील के परिक्रमा मार्ग पर, चिड़ियाघर के पास एक शव झील में तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना किसी व्यक्ति ने फोन के माध्यम से रेणुका थाना को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रियंका के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।

शव की पहचान मृतक के पुत्र राहुल शर्मा ने की, जिन्होंने पुष्टि की कि यह उनके पिता मदन लाल का ही शव है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा गया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में बताया है कि मदन लाल की मृत्यु डूबने से हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच प्रक्रिया जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles