15.7 C
New York
Saturday, October 31, 2026

रेणुका जी मेला पूरी भव्यता तथा पारम्परिक रूप से होगा आयोजितः- विनय कुमार

Ashoka Times….22 October 2025

नाहन 22 अक्तूबर- उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुका जी विकास बोर्ड विनय कुमार ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुका जी मेला 31 अक्तुबर से 5 नवम्बर, 2025 तक पूरी भव्यता तथा पारम्परिक रूप से मनाया जायेगा जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई। यह जानकारी उपाध्यक्ष ने उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में रेणुका मेले के आयोजन को लेकर विभिन्न विभागो के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

 

उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होनें बताया की मेले में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार की विकासात्मक योजनाओं की प्रदर्शनियां लगाई जायेंगी तथा लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त दंगल का आयोजन भी किया जायेगा।

बैठक में मेला मैदान, अस्थाई पुल तथा सडकों की मुरम्मत बारे विस्तृत चर्चा की गई तथा सम्बन्धित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होनें श्रद्वालुओं की सुरक्षा तथा सुचारू यतायात व्यवस्था के लिए पुलिस को विशेष दिशा निर्देश दिए ताकि मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना ना हो। इसके अतिरिक्त मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे स्थापित किये जायेगें ताकि मेले की प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके।

इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा, पुलिस अधीक्षक एन0एस0 नेगी, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एल0आर0 वर्मा सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपास्थित थे।

Previous articlePlaying Roulette Uk
Next articleBonus Roulette Online

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles