15.9 C
New York
Tuesday, November 3, 2026

रेणुका जी क्षेत्र 5 घंटे अंधेरे में…लोगों में भारी रोष…अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी

रेणुका जी क्षेत्र 5 घंटे अंधेरे में…लोगों में भारी रोष…अस्पताल में भर्ती मरीजों को भारी परेशानी
Ashoka time’s…25 August 26

श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहाँ आज दोपहर 3 बजे से पूरी तरह से ठप पड़ी है। रात के 10 बज चुके हैं लेकिन अभी तक बिजली विभाग फॉल्ट तक नहीं ढूंढ पाया है।

5 घंटे से अंधेरे में डूबे इस पूरे क्षेत्र में लोगों में भारी रोष है। अस्पताल में भर्ती मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं जिन मरीजों को बिजली से ऑक्सीजन दी जा रही है, उनके परिजनों की चिंता बढ़ गई है।

रेणुका जी विधानसभा में आज दिन में 3 बजे से लाइट ब्रेक है। पूरा इलाका अंधेरे में है, लेकिन हैरानी की बात ये है कि 7 घंटे बीत जाने के बाद भी इलेक्ट्रिसिटी विभाग फॉल्ट नहीं ढूंढ पाया है।

इस मामले में जब हमारे संवाददाता ने SDO कमल शर्मा से बात की तो उन्होंने कहा कि फॉल्ट ढूंढने में अभी और समय लगेगा और लाइट कब तक आएगी, इसका कोई समय फिक्स नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि विभाग के पास फालतू कर्मचारी ना होने के कारण फॉल्ट ढूंढने में मुश्किल आ रही है। लोगों का आरोप है कि जब से बिजली की लाइनों को ठेकेदार के हवाले किया गया है, तब से यह आफत बन चुकी है। आये दिन लाइट ब्रेक हो रही है।

गर्मी के इस मौसम में लोगों की फ्रिज में रखी आइसक्रीम और अन्य सामान खराब हो रहा है, वहीं अस्पताल में भर्ती मरीज गर्मी और अंधेरे से बेहाल हैं।

कर्मचारियों की कमी को लेकर अब स्थानीय नेताओं पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ खासा रोष देखा जा रहा है।”फॉल्ट अभी तक ट्रेस नहीं हो पाया है, टीम लगी हुई है। फॉल्ट ढूंढने में अभी समय लगेगा, लाइट का कोई फिक्स टाइम नहीं बता सकते।”

“सुबह से लाइट नहीं है, विभाग को कोई चिंता ही नहीं है। अस्पताल में मरीज तड़प रहे हैं। ठेकेदार को लाइन देने के बाद से तो और बुरा हाल हो गया है।”

तो रेणुका जी में बिजली संकट गहराता जा रहा है। 7 घंटे से ज्यादा समय हो गया है, लेकिन विभाग के पास कोई जवाब नहीं है। अब देखना होगा कि लोगों को इस अंधेरे से कब तक निजात मिलती है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles