Home / News / राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के शौचालय मिला भ्रूण…स्टाफ में अफरा-तफरी

राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के शौचालय मिला भ्रूण…स्टाफ में अफरा-तफरी

राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के शौचालय मिला भ्रूण…स्टाफ में अफरा-तफरी

Asokatime’s…27 October

animal image

हमीरपुर जिला में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के शौचालय में गुरुवार को‌ शौचालय में एक भ्रूण मिला।

शौचालय में पड़े भ्रूण को देखते ही अस्पताल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई और इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को मेडिकल कॉलेज के गायनी वार्ड के साथ लगती नाली अचानक ब्लॉक हो गई। बताया जा रहा है कि ब्लॉक हो चुकी नाली को साफ करने के लिए जब कर्मचारियों ने काम शुरू किया तो गंदगी के भीतर से नवजात बच्चे का भ्रूण शव मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons