14.8 C
New York
Sunday, November 22, 2026

राज्य कर एवं आबकारी विभाग टीम ने 1425 अवैध शराब की बोतलें की बरामद…लाइसेंस को निलंबित

animal image

Asokatime’s…. 20 October 

प्रदेश के विभिन्न भागों में टीम द्वारा आबकारी एवं राज्य कर अधिनियम के अंतर्गत दबिश देते हुए राजस्व जिला बद्दी, कांगड़ा, चंबा, ऊना, मंडी, हमीरपुर, नूरपुर में कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कुल 1425 बोतलें शराब बरामद की गई। इस के अतिरिक्त 132 लीटर लाहन को भी कब्जे में लेकर नष्ट किया गया है।   

विभाग द्वारा प्रदेश में स्थित सभी लाइसेंस परिसरों का निरीक्षण किया जा रहा है। सभी लाईसेंसियो को आबकारी नियम और उसके अंतर्गत बनाए गए प्रावधानों के अनुसार कार्य करने के निर्देश जारी किए है। नियमों की उल्लंघना के प्रति सख्त रवैया अपनाते हुए विभाग ने मदिरा के थोक विक्रेताओं के तीन (L-1,L-13) लाइसेंस को निलंबित कर दिया है।

विभाग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता के दौरान अभी तक 2 लाख 19 हजार 325 लीटर अवैध शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई है।

प्रदेश में स्थित सभी बॉटलिंग प्लांट, डिस्टलरी, ब्रेवरी एवं थोक गोदामों पर विभाग नजर रख रहा है। कंट्रोल रूम में आई प्रत्येक शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles