12.7 C
New York
Tuesday, October 20, 2026

राजकीय महाविद्यालय परिसर भरली में युवाओं को मतदान के लिए किया जागरूक…

दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को गीत-संगीत के माध्यम से बताया मतदान का महत्व

Asokatime’s… 4 October 

निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकरी एवं उपमंडल अधिकारी (ना) पांवटा साहिब विवेक महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि विधानसभा क्षेत्र 58-पांवटा साहिब में आज राजकीय महाविद्यालय परिसर भरली में युवा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में निर्वाचन विभाग द्वारा स्वीप कार्यक्रम के जिला आइकॉन दिलीप सिरमौरी ने युवाओं को गीत-संगीत तथा व्यंगात्मक तथ्यों के माध्यम से मतदान हेतु जागरूक किया।

विवेक महाजन ने बताया कि कार्यक्रम में युवा मतदाताओं ने बढ़-चढ कर भाग लिया।  मतदाताओं को इस कार्यक्रम के माध्यम से चुनाव सम्बंधित विभिन विषयों पर जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

इस अवसर पर निर्वाचन कानूनगो मदन लाल, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय भरली टी.एस. चौहान, प्रवक्ता सुशील तोमर, स्वीप नोडल अधिकारी जीवन जोशी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles