2.5 C
New York
Wednesday, November 25, 2026

यमुना नदी में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत-बजरी चोरी करते तीन ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

animal image

यमुना नदी में अवैध खनन पर पुलिस की कार्रवाई, रेत-बजरी चोरी करते तीन ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार

Ashoka time’s…25 Nov 26

दिनांक 24-11-26 को पुलिस चौकी सिंघपुरा की पुलिस टीम गश्त के दौरान श्री बाला सून्दरी मंन्दिर चौक मौजुद थे तो मुखबर खास से सूचना प्राप्त हुई कि यमूना नदी मे नव निर्मित पुल भीमावाला से भंगानी के पास सरकारी जमीन पर अवैध खनन हो रहा है। जिस पर तुरन्त कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम नजद नव निर्मित पुल यमूना नदी भीमावाला से भंगानी पहूंचे तो यमूना नदी मे एक ट्रैक्टर मय ट्राली में दो ट्रैक्टर मय Lifted Bucket से रेत, बजरी, पत्थर मिश्रण भरा जा रहा था तो भागकर मुलाजमानो की सहायता से इन्हे काबु किया गया। काबु किए गए ट्रैक्टरो मे ट्रैक्टर न0 UK16CA 4013 मय ट्राली, 02 ट्रैक्टर नम्बर प्लेट बिना पाए गए। ट्रैक्टर न0 UK16CA4013 को चालक इरफान पुत्र श्री अबुल हसन निवासी गांव भीमावाला डा व तह विकासनगर जिला देहरादून, ट्रैक्टर बिना नं0 को चालक रवि कुमार पुत्र त्रिलोक सिंह पता गांव भीमावाला डा व तह विकासनगर जिला देहरादून तथा दुसरे बिना नं ट्रैक्टर को चालक सादिक पुत्र श्री क्यूम निवासी गांव भीमावाला डा व तह विकासनगर जिला देहरादून अवैध खनन करते हुए पाए गए। उपरोक्त तीनो ट्रैक्टरो के चालक मौका पर कोई सम्बंधित कागजात व परमिशन पेश पुलिस न कर सके। जो कि इन तीनो ट्रैक्टरो के चालको द्वारा यमूना नदी सरकारी भूमि से रेत, बजरी, पत्थर मिश्रण को चोरी करके ले जा रहे थे। जिस पर पुलिस थाना पुरूवाला में मामला दर्ज कर आगामी जांच जारी है ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles