15.3 C
New York
Monday, November 23, 2026

यमुना घाट पर फैली गंदगी को किया साफ…पवित्र यमुना नदी लाखों लोगों की जीवन रेखा…कुनाल

animal image

सीपीजीपी और ट्रक यूनियन अध्यक्ष भी रहे मौजूद…

Ashoka Times…

पांवटा साहिब यमुना घाट पर कई सामाजिक और सरकारी संस्थानों द्वारा सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान यमुना घाट पर फैली गंदगी को साफ किया गया।

पोंटा साहिब 6 अक्टूबर को सुबह 7:00 बजे से ही कई सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता यमुना घाट पर पहुंचे जहां पर सफाई अभियान चलाया गया इस दौरान विशेष तौर पर सीपीजीपी संयोजक आरपी तिवारी, वन विभाग के d.f.o. कुणाल अंग्रीश, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री सहित कई लोग मौके पर उपस्थित रहे ।

जमुना घाट पर प्लास्टिक और कचरा उठाते कार्यकर्ता

झील में डूबने से दो युवकों की मौत..पुलिस द्वारा रेस्क्यू जारी… 

उन्होंने कहा कि यमुना की पवित्रता बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग जरूरी है अगर जीवन को बचाए रखना है तो यमुना जैसी नदियों को सहज कर निर्मलता से बहने देना होगा अगर इन नदियों में प्लास्टिक और दूसरा केमिकल डाला जाता रहा तो आने वाले समय में यही नदिया घातक सिद्ध हो जाएंगी।हमें यमुना सहित सभी नदियों का सम्मान करना चाहिए क्योंकि यही धरती पर जीवन दायिनी है।

समय और गुणवत्ता पर किया ठेकेदार ने काम…पार्षद ने किया सम्मानित… 

गुरु गोविंद सिंह कॉलेज की छात्राओं ने निभाई जिम्मेदारी…

इस दौरान गुरु गोविंद सिंह कॉलेज पांवटा साहिब की छात्राओं द्वारा भी इस सफाई अभियान में हिस्सा लिया गया दर्जनों छात्राओं ने यमुना घाट पर सफाई अभियान में आप बताएं इसके अलावा गुरु गोविंद सिंह कॉलेज के प्रोफेसर भी यहां पर मौजूद रहे।

क्या बोले ट्रक यूनियन प्रधान…

ट्रक यूनियन पांवटा साहिब से अध्यक्ष बलजीत नागरा सहित कई लोग उनके साथ सफाई अभियान में शामिल हुए इस दौरान बलजीत नागरा ने कहा कि पोंटा साहिब के लिए यह सौभाग्य की बात है कि पवित्र नदी यहां से होकर बह रही है यमुना वाकई जीवनदायिनी है इसकी अहमियत हमें समय रहते पहचान लेनी चाहिए।

इसके अलावा सीपीजीपी के मनिंदर सिंह, पंकज भटनागर, डिंपल बराड़, उमंग भटनागर, वार्ड पार्षद 2 दीपक मालनहंस, संजीव नागपाल, वरिष्ठ अधिवक्ता ओपी चौहान सहित वन विभाग के दर्जनों कर्मचारी सफाई अभियान में सम्मिलित रहे।

भरली-टौंरू को विकसित किया जाएगा रोप-वे और पैराग्लाइडिंग के रूप में…राजनीतिक लोगों के भरोसे ना रहें…

सिरमौर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सुदृढीकरण पर व्यय होंगे 82 करोड़ रुपए… सुखराम 

ट्रक की चपेट में 17 वर्षीय छात्रा की मौत….दर्दनाक हादसा

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles