11.6 C
New York
Monday, October 19, 2026

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के बने संरक्षक…

पुष्पा खंडूजा को एक बार फिर से बनाया गया अध्यक्ष….

Ashoka Times….14 july 2024

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की वार्षिक बैठक खुशियों का बैंक माजरा में संस्था के डायरेक्टर डॉ अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में संस्था के मुख्य संरक्षक के रूप में अशोकेंद्र कश्यप,धर्मेंद्र वर्मा तथा विवेक गुप्ता को नियुक्त किया गया।

आगामी वर्ष के लिए कार्यकारिणी का चयन किया गया जिसमें मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था का संयोजक नरेन्द्र सैनी, अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा उपाध्यक्ष रामलाल व मनजीत सिंह बंगा को तथा महासचिव नीरज बंसल, सचिव हरीश, कोषाध्यक्ष ललित वर्मा, सहकोषाध्यक्ष राजेश कुमार, मुख्य सलाहकार नीरज गुप्ता, गिरीश कांत मीडिया प्रभारी तरुण खन्ना व अमित कुमार कानूनी सलाहकार संजीव कुमार कार्यकारिणी सदस्य प्रदीप कुमार ,चरण सिंह, वीरेंद्र,गुरिंदर, शिवानी , दुर्गेश गर्ग,मुकेश बंसल को बनाया गया।

वहीं संस्था के द्वारा निर्णय लिया गया कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की हर जिला में एक टीम बनाई जाएगी तथा जिसके लिए जल्द ही निर्णय लिया जाएगा वहीं संस्था का स्थापना दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा जिसमें इलाके में अच्छा कार्य करने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा वही खुशियों का घर का भी शिलान्यास करवाया जाएगा जिसमें असहायों के रहने, खाने-पीने का निःशुल्क व्यवस्था किया जाएगा।

संस्था के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जैसे मेरा गांव मेरा देश हो हरा भरा इसके लिए समाजसेवी फरीद खान को इसका अध्यक्ष नियुक्त किया गया वहीं जागरूकता अभियान के लिए संजीव कुमार को जिम्मेदारी दी गई तथा खुशियों का सहारा योजना के लिए विवेक गुप्ता व मेरा गांव मेरा देश हो नशा मुक्ति अभियान के तहत डॉ अनुराग गुप्ता तथा एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर अभियान के लिए पुष्पा खंडूजा व मेरा गांव हो स्वच्छ सुंदर के लिए नीरज बंसल व अमित कुमार तथा खेल व शिक्षा गतिविधियों के लिए तरुण खन्ना को जिम्मेवारी दी गई।

वही संस्था की अध्यक्ष पुष्पा खंडूजा ने इस वर्ष हुई सभी गतिविधियों के बारे में सभी सदस्यों को अवगत करवाया तथा आगामी वर्ष के लिए संस्था की विभिन्न योजनाओं के बारे में विचार विमर्श किया।

पुष्पा खंडूजा ने मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के साथ जुड़े सभी समाजसेवियों का हार्दिक आभार व्यक्त किया तथा उन्होंने और लोगों से भी अपील की कि वह मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था के साथ जुड़कर खुशियां बांटे संस्था का मुख्य उद्देश्य असहाय लोगों के चेहरे पर खुशियां बांटना है।

एक क्विंटल 46 किलो 890 ग्राम चूरा पोस्त के साथ पंजाब का व्यक्ति गिरफ्तार…

कोबरा सांप ने डंसा व्यक्ति…सिविल अस्पताल में भर्ती….

खाद्य पदार्थों की समय-समय पर करें जांच अधिकारी -सुमित खिमटा*

 

 

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles