9.9 C
New York
Sunday, October 18, 2026

मुख्यमंत्री की प्रारंभिक मंजूरी के बिना नहीं होंगे ट्रांसफर… पढ़िए किन स्थितियों में होंगे हिमाचल में तबादले

Ashoka Times…1 मई 23

मुख्य सचिव हिमाचल प्रदेश में जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री की मंजूरी के बिना कोई ट्रांसफर नहीं होगी उन्होंने कहा कि जनजातीय, दुर्गम और कठिन क्षेत्रों में रिक्तियों को भरने के लिए यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। सेवानिवृत्ति, पदोन्नति और नए पदों के सृजन के मामलों में भी यह बैन नहीं होगा। इसके अलावा अनुशासनात्मक, विजिलेंस मामलों, आपराधिक कार्रवाई के बाद भी तबादले किए जा सकेंगे। प्रशासनिक आधार और आवश्यक मामलों में भी तबादले होंगे।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव प्रमोद सक्सेना ने कहा कि किसी भी ट्रांसफर से पहले मुख्यमंत्री की मंजूरी अनिवार्य इस संबंध में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों और उपायुक्तों को इस संबंध में दिशा-निर्देश भेजे हैं। इस पत्र में कहा गया है कि नौ मई 2022 और 15 जुलाई 2022 के विभागीय पत्र के अनुसार प्रदेश में कर्मचारियों के सामान्य तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध पहले से ही लगा हुआ है।

बता दें कि हिमाचल प्रदेश सरकार बनने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधायको के डीओ नोट लगाकर विभागों में तैनात उच्च स्तर पर बैठे अधिकारियों से ट्रांसफर करवाए हैं जिस पर अब पूर्णतया प्रतिबंध लग जाएगा किसी डीओ नोट से सीधे विभागीय अधिकारी ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे। अब मुख्यमंत्री के इजाजत के बिना किसी भी तरह की कोई ट्रांसफर नहीं की जाएगी हालांकि उपरोक्त मामलों में कुछ बंदिशें हटाई गई है।

भाजपा पूर्व मेयर के बेटे की गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद… मामला दर्ज

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने उठाए “मनीष सिसोदिया” की न्यायिक हिरासत पर सवाल…

एक लाख 68 हजार ml. शराब की गई नष्ट…

सड़क हादसे में 27 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत…

बाल होंगे चमकदार…चेहरे से मुंहासे होंगे गायब बड़े काम के हैं केले के छिलके…पढ़िए कैसे

बड़ा हादसा टला…ट्रक में भरी सामग्री से टूटी विद्युत तार…. लगे हल्के करंट के झटके

20 वर्षों बाद पहाड़ों पर ऐसा सुहाना हुआ मौसम…. देखें शिमला में कैसा है माहौल

हाथियों के झुंड को खदेड़ा जाएगा वापिस उत्तराखंड…वन मंडल अधिकारी नाहन…

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल 2 और  3 मई को सिरमौर प्रवास पर…

शुक्र करो ये आम लड़कियां नहीं हैं… वरना कहां गायब कर दिया जाता इसका भी पता ना चलता…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles