Home / News / ‘मनु हाउस’ वार्षिक खेल दिवस का सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित…द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का समापन…

‘मनु हाउस’ वार्षिक खेल दिवस का सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित…द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का समापन…

‘मनु हाउस’ वार्षिक खेल दिवस का सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित…द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में वार्षिक खेल दिवस का समापन…

Ashoka Times….

animal image

मनु हाउस को वार्षिक खेल दिवस का सर्वश्रेष्ठ हाउस घोषित किया गया है गत 3 दिनों से ‘द स्कॉलर्स होम’ स्कूल में चल रहे वार्षिक खेल दिवस का 23 दिसंबर को समापन हुआ।

आज हुई गतिविधियों में विभिन्न वर्गों (U-13), (U-15), (U-19) के अंतर्गत बास्केटबॉल, फुटबॉल, 4*400 मीटर रिले रेस, 400 मीटर रेस, कबड्डी के फाइनल मैच हुए।

फॉरेस्ट गार्ड पर रिश्वत मांगने के लगे गंभीर आरोप…कई रिकॉर्डिंग आई सामने…सुनिए कैसे हो रहा लेनदेन 

इस अवसर पर स्कूल निदेशक महोदय डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, गुरमीत कौर नारंग मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।

60 हजार रुपए लेकर आप्रेशन और मंहगी दवाएं लिखने वाले डॉक्टर पर पहले भी लगे ये आरोप…. 

स्कूल प्रधानाचार्या निशा परमार ने उनका स्वागत करते हुए खिलाड़ियों के साहस तथा एकता की सराहना की तथा इस अथक परिश्रम को जीवन का लक्ष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने भी इस अवसर पर उपस्थित रहकर आज के दिन का खूब आनंद लिया तथा उपस्थित सभी सदस्यों की अनुशासन में रहकर खेलने के लिए प्रशंसा की।

द स्कॉलर्स होम’ स्कूल के प्रांगण में सीनियर ग्रुप के खेल दिवस का शुभारंभ…. 

आज के इस अंतिम दिन अध्यापकों की थ्री लेगड रेस करवाई गई। इस समापन समारोह में कक्षा 7 के विद्यार्थियों के अभिभावकों को भी आमंत्रित किया गया था तथा उनके लिए भी एक बीन बैग रेस का आयोजन किया जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने बचपन के दिनों को याद किया तथा उन्हें सम्मानित भी किया गया।

अध्यापकों और विद्यार्थियों के बीच क्रिकेट मैच इस अवसर पर आकर्षण का मुख्य केंद्र था।

खेल दिवस के समापन से पहले विजेताओं में पदक और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम के अंत में शारीरिक विभाग के अध्यक्ष डॉ कुलदीप बतान ने उपस्थित निदेशक से अपनी टीम के सदस्यों रोहित शर्मा, ज्ञान सिंह तोमर, प्रवीण कुमार, निशा कुमारी, सुधीर कुमार, लक्ष्मी शर्मा, उपस्थित सभी अध्यापकों एवं खिलाड़ियों और विद्यार्थियों का इस वार्षिक खेल दिवस को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का धन्यवाद किया।

अंत में मुख्य अतिथि द्वारा विभिन्न वर्गों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के नाम सांझा किए जिसमें सानवी भारद्वाज और इशमीत सिंह को अंडर 13 कैटिगरी में बेस्ट रनर तथा अनन्या ठाकुर और गुरमनप्रीत सिंह को अंडर 15 कैटेगरी में बेस्ट रनर तथा सोनाक्षी आनंद और इंद्रजोत सिंह को अंडर 19 कैटेगरी में बेस्ट रनर का अवार्ड मिला तथा इस वार्षिक खेल दिवस को विराम दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons