10.1 C
New York
Sunday, October 25, 2026

भेड़ बकरियों को मौत के घाट उतार चुका तेंदुआ काबू….

Ashoka time’s…28 January

चंबा जिले की पल्यूर पंचायत में चार भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार चुके तेंदुए को वन विभाग पकड़ लिया है।

बता दे कि तेंदुआ पिछले कुछ दिनों से बार-बार रिहायसी इलाके में घुस रहा था जिसके चलते ग्रामीण काफी सदमे में थे। और उन्हें अपने बच्चों की चिंता सता रही थी। वही सभी ग्रामीणों ने मिलकर वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की।

शुक्रवार रात को वन विभाग की टीम ने गांव में दो पिंजरे तेंदुए को पकड़ने के लिए लगा दिए। इसके साथ ही रात भर विभागीय टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए पंचायत के आसपास गश्त करती रही लेकिन रात को तेंदुआ वहां नहीं पहुंचा।

शनिवार को सुबह के समय जैसे ही तेंदुए ने पंचायत में अपनी दस्तक दी तो विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से उसे दबोच लिया।फिलहाल तेंदुए को उपचार के लिए पशु चिकित्सालय में रखा गया है। 24 घंटे की देखभाल के बाद उसे छोड़ने का निर्णय किया जाएगा।

वनमंडल अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि पल्यूर में बार-बार दिखाई देने वाले तेंदुए को पकड़ लिया गया है। अब उच्चाधिकारी से चर्चा करके उसे छोड़ने का फैसला लिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश के शिलाई में दुल्हन पहुंची शादी के लिए दूल्हे के घर…

2 दर्जन से अधिक महिलाओं के किए परिवार नियोजन के ऑपरेशन….

एफडी आरडी के नाम पर लोगों के करोड़ों रुपए का गबन…

खबर का असर…अस्पताल में दर्द से तड़पती महिलाओं को लेकर जांच को पहुंची अधिकारी ….

व्यक्ति को खेतों में मिला पाकिस्तान नोट… जांच में जुटी पुलिस

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles