15.6 C
New York
Friday, October 23, 2026

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी और कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत…103 बूथ पर महासंपर्क अभियान चलाया…

ग्राम पंचायत कुंजा , देवीनगर ,सूर्या कॉलोनी, में नुक्कड़ सभाओं में जोरदार स्वागत…

Ashoka Times….

पांवटा साहिब चौधरी सुखराम अपना प्रचार और तेज कर दीया है वही इस दौरान उनका महिलाओं दुआ विशेष तौर पर जोरदार स्वागत किया गया। 

भाजपा प्रत्याशी सुखराम चौधरी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश में पुनः पूर्ण बहुमत से सरकार बनायेगी ।पाँवटा साहिब क्षेत्र में लोगों का जो समर्थन हमें मिल रहा है यह साफ़ संकेत है कि यहां भी कमल खिलने वाला है ।

उन्होंने कहा कि हमने 125 यूनिट बिजली फ्री कर दी । हमारी सरकार ने हिम केयर में 5 लाख तक मुफ्त इलाज की व्यव्स्था की गृहणी सुविधा योजना में मुफ्त गैस सिलेंडर दिए, बुजुर्गों की पेंशन आयु 60 वर्ष की गई है।

उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर मानपुर देवड़ा में 19.07 करोड़ की लागत से पुल बनाकर दिया। रामपुर घाट में Eco पार्क 90 लाख की लागत से तैयार करके दिया । पाँवटा शहर की सीवरेज स्कीम हेतु 11 करोड़ स्वीकृत करवाये । पाँवटा साहिब विधान सभा में 21 नये सामुदायिक भवनों का निर्माण किया।

वहीं मिडिया प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि आज हमने 103 बूथों पर महासंपर्क अभियान किया इसमें प्रत्येक बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं ने घर घर जाकर भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी मतदाताओं को दी तथा उन्हें भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

युवाओं ने चलाया महा संपर्क अभियान….

बाएँकुंआ में माहसंपर्क अभियान, मुगलोंवाला में माहसंपर्क अभियान, मानपुर देवड़ा में माहसंपर्क अभियान, बद्रीपुर में माहसंपर्क अभियान, दिघाली में माहसंपर्क अभियान, पातलियों में माहसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles