Home / News / बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को किया जाएगा तेज…डा. अजय पाठक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को किया जाएगा तेज…डा. अजय पाठक

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को किया जाएगा तेज…डा. अजय पाठक

आशा‌ व आगंवाड़ी वर्कर को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन…

animal image

Ashoka time’s…19 January

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय पाठक की अध्यक्षता में गुरूवार को नाहन में पीसी एण्ड पीएनडीटी (गर्भधारण एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक विनियम तथा दुरूपयोग अधिनियम) एडवाईजारी समिति की बैठक का आयोजन गया।

animal image

डा. अजय पाठक ने बताया कि बैठक में सदयों द्वारा जिला के कुल लिंग अनुपात पर चर्चा की गई जिसमे सबसे कम लिंग अनुपात खंड संगडाह में पाया गया जिसे सुधारने हेतु प्रयास करने पर चर्चा हुई। बैठक में पीसी एण्ड पीएनडीटी सम्बंधित मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि लिंग अनुपात ठीक करने के लिए “बेटी बचाओ बेटी पढाओ” के अंतर्गत फ्रंटलाईन कार्यकर्ता जैसे कि आशा और आगंवाड़ी वर्कर को जागरूक करने हेतु कार्यशाला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया गया कि अल्ट्रासाउंड करने वाले अस्पतालों में यदि गलत प्रक्टिस संज्ञान में आती हैं, तो जुर्माने का प्रावधान है जिसमें 3 साल से लेकर 5 साल तक की सजा तथा दस हजार रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का जुर्माने का प्रावधान है।

रेडियोलाजिस्ट रोबिन ने यह भी बताया की गर्भावस्था के दौरान अल्ट्रासाउंड केवल चिकित्सीय परामर्श पर ही करवाना चाहिए अन्यथा इसके दुष्परिणाम भी हो सकते हैं।

इस बैठक में जिला न्यायवदी चंपा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा निसार अहमद, डा. यशवंत सिंह परमार अस्पताल के अधीक्षक डा बलराम, उप-अधीक्षक डा सुनील कक्कड, रेडियोलाजिस्ट डा रोबिन उपस्थ्ति रहे।

पांवटा साहिब में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन…

पांवटा साहिब दो दिनों में दो मोटरसाइकिल उठा ले गए बदमाश….

विजिलेंस ने किया वक्फ बोर्ड ऑफिसर रिश्वत लेते गिरफ्तार…

पुरूवाला स्कूल के टेलिकाॅम विषय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण  

इस तहसील में उड़ रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां…शौचालय पर लटके हैं 2 वर्षों से ताले…. पढ़िए क्यों

5.68 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

ददाहू सड़क पर बहता पानी बना स्कूली बच्चों के लिए आफत….

300 यूनिट फ्री बिजली देने की तैयारी शुरू….

अवैध खनन करते वाहन जब्त एक लाख रुपए लगाया जुर्माना…

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Social Icons