11.6 C
New York
Saturday, October 24, 2026

पुरूवाला स्कूल के टेलिकाॅम विषय के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण  

Ashoka time’s…19 January 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, पुरूवाला के टेलिकाॅम विषय के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा के 60 से अधिक विद्यार्थियों ने औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज गुरूवार को पुलिस लाईन नाहन में वायरलैस प्रणाली सम्बन्धी जानकारी हासिल की।

इस भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पुलिस प्रशासन द्वारा संचालित वायरलैस उपकरणों तथा इनके संचालन एवं रखरखाव की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त की। सब-इंस्पेक्टर पुलिस विजय सिंह ने वायरलैस काॅम्यूनिकेशन प्रणाली पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

रा.व.मा.पा. पुरूवाला के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने यह जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विद्यार्थियों को गुणात्मक, संस्कारयुक्त तथा व्यवसायिक शिक्षा प्रदान की जा रही है ताकि शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत विद्यार्थियों को समुचित रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें। उन्होंने बताया कि सामान्य पाठयक्रम के साथ-साथ विद्यार्थियों में गुणात्मक शिक्षा के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन भी समय-समय पर किया जाता है।


विद्यालय की टेलिकाॅम टेªनर पुनीता शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को ‘‘आॅन जाॅब ट्रेनिंग’’ के साथ-साथ सम्बन्धित विषय पर उद्योगों का भ्रमण भी करवाया जाता है जिससे विद्यार्थियों का बौधिक विकास होने के साथ ही उन्हें आधुनिक तकनीक की जानकारी भी मिलती है।

उन्होंने बताया कि इस कड़ी में 20 जनवरी को नियो काॅम्यूनिकेशन नाहन में जबकि 21 जनवरी को आईटीआई नाहन में भी औद्योगिक भ्रमण करवाकर विद्यार्थियों का बौधिक एवं शैक्षणिक स्तर बढ़ाया जाएगा।इस अवसर पर स्कूल के अध्यापक चमेल चैधरी व सुरेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहे।

इस तहसील में उड़ रही स्वच्छता अभियान की धज्जियां…शौचालय पर लटके हैं 2 वर्षों से ताले…. पढ़िए क्यों

5.68 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार… मामला दर्ज

ददाहू सड़क पर बहता पानी बना स्कूली बच्चों के लिए आफत….

लापता युवक की ड्रोन से की जा रही तलाश पुलिस का सांझा आप्रेशन जारी….

मनाली घूमने आए पर पर्यटक की मौत… जांच में जुटी पुलिस

ददाहू चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार…पुलिस ने किया मामला दर्ज

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles